Homeराशिफलआज का राशिफल गुरूवार, 16 जून 2022

आज का राशिफल गुरूवार, 16 जून 2022

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
घर में नजदीक के संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर फायदेमंद योजनाओं पर काम होगा।बिजनेस में इस समय ज्यादा फायदे की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य में यही काम आपको फायदा भी देंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में आपको लाभ होगा। ऑफिस में दूसरों की गतिविधियों पर हस्तक्षेप ना करें।कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। जोखिम वाले कार्यों में रुचि ना लें। लोगों का साथ मिलने के बाद भी अपनी समस्याओं का हल नहीं मिल पाएगा। अकेलापन बढ़ता रहेगा। आपकी समस्या का हल वक्त के साथ ही प्राप्त होने वाला है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
उन पर काम करने के लिए कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं की व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन के संभावनाएं प्रबल होंगी।व्यवसायिक गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बीमा तथा कमीशन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। आपके सपने जल्दी ही साकार होने वाले है।दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। कुछ समय मनोरंजन तथा डिनर आदि के लिए व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा।खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। संतान के कैरियर संबंधी कोई सूचना मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा।किसी भी कार्य में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी सदस्यों की सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा।कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।इस बारे में विचार जरूर करें। अपने सपने और अपेक्षाओं को ठीक से जानना आपके लिए जरूरी होगा। तभी खुद के अंदर योग्य बदलाव लाकर सपनों को साकार करना संभव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
अपनी सोच व बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे।जोश और जज्बा गजब का रहेगा। सहकर्मी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें अन्यथा बुरी तरह फस सकते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। और आप अपने आप को पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे।नए काम की जिम्मेदारी लेने के लिए फिलहाल आप तैयार नहीं हैं। अगले कुछ दिनों में आप काम से संबंधित महत्वपूर्ण स्किल्स में पारंगत होते हुए नजर आएंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

 

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे, और कामयाब भी होंगे। आपके अंदर आत्मिक शांति व्याप्त रहेगी।व्यवसायिक कार्यप्रणाली के परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भली-भांति विचार विमर्श करें। पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय अभी कुछ मंद रहेंगे। लेकिन अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे।
वर्तमान मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। गर्मी से अपना बचाव रखना आवश्यक है। निर्णय की वजह से कई लोग नाराज हो सकते हैं। जिन लोगों से सहयोग प्राप्त हो रहा है, उनके साथ बातचीत बंद हो सकती है। अपने बलबूते पर परिस्थिति को बदलने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। आर्थिक स्थिति भी सशक्त बनेगी। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे।कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी को भी पैसा देने से पहले वापसी भी सुनिश्चित करना आवश्यक है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम को हाथ में ना लें।कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। रोग निवृत्ति के लिए प्राकृतिक तरीकों को अधिक अपनाएं।लोगों के साथ बातचीत कम हो सकती है। जीवन में आ रहे बदलाव आपके लिए तकलीफ का कारण साबित हो सकते हैं, लेकिन केवल योग्य लोगों के साथ ही जुड़े रह पाना संभव होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन धन संबंधी किसी निवेश के लिए बहुत ही उत्तम है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अपना ध्यान लगाएं।समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। अपने परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें। उनका ध्यान रखना आपका महत्वपूर्ण दायित्व है। किसी नए प्रोजेक्ट संबंधी ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में जल्दी ही कोई अच्छी डील हो सकती हैं। नौकरी में लक्ष्य अथवा टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।काम से अधिक अन्य विचारों में खोए रहने की वजह से वक्त बर्बाद हो सकता है। जिन लोगों के कारण सकारात्मकता रहती है और आप खुद को प्रेरित महसूस करते हैं, उनके साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
इस समय अपने वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इसलिए सोच-समझकर ही कोई निर्णय ले। संतान पक्ष को लेकर भी कोई चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। अपने बजट से अधिक खर्च ना करें।क्योंकि आपकी लापरवाही से कर्मचारी भी अपना ध्यान काम पर नहीं देंगे। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं रहेगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक के साथ सौम्यता से पेश आएं।अत्यधिक तनाव की स्थिति से दूर रहें। वरना इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आप भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। तथा व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के बीच भी उचित सामंजस्य बना रहेगा।क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी।कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। राजकीय कार्यों में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा ले तो उचित रहेगा। ऑफिशियल मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें।अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कमजोरी भी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है, इसलिए प्रयासरत रहे। युवा वर्ग को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।आर्थिक रूप से भी कुछ उलझने तथा समस्याएं उभरेगी। किसी के साथ संपर्क स्थापित करते समय सचेत रहना अति आवश्यक है।सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में अन्य लोगों से दूरी न बनाएं। लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने की कोशिश करें। एकांत में समय बिताने की वजह से आपके विचार सीमित बनते हुए नजर आ रहे हैं।काम से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय लेते समय अन्य लोगों के द्वारा डाले गए दबाव का असर न होने दें। भावनाओं से अधिक विचारों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत होगा। आप अपने आप को तनावमुक्त महसूस करेंगे। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए संभावनाएं बन रही हैं।किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। इससे खुद की भी मानहानि होना संभव है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। इस्तेमाल ही न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।आप अपनी योग्यता के अनुरूप उच्चतर परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में अपना टारगेट आसानी से हासिल हो सकता है।गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।एक घटना का अवलोकन करते समय जरूरत से अधिक पिछली बातों में उलझे रहने के कारण आप खुद को दुखी कर रहे हैं। अपनी क्षमता के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना आपके लिए जरूरी होगा, तभी परिस्थिति का सामना कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है
रुकावट के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अपने आप को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का महसूस करेंगे।अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। बच्चों को ज्यादा ढील ना दें, अन्यथा उनकी किसी नकारात्मक गतिविधि से परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।शेयर बाजार तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी अवश्य बरते। ऑफिस में फाइनेंस को लेकर कुछ गलती होने की आशंका है।खांसी जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। गर्मी से अपना बचाव करें तथा प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments