प्याज

प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू तो ये 7 टिप्स दूर करेंगे परेशानी

प्याज की बदबू

सलाद में कच्चा प्याज खाने के शौकीन लोग भी इसे पार्टी या उत्सव में खाने से बचते हैं। वजह है इसे खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू। जी हां, Onion खाने के घंटों बाद भी मुंह से Onion की बदबू नहीं जाती। यूं तो प्याज में विटामिन, फॉलिक एसिड और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं।

प्याज

लेकिन प्याज में मौजूद सल्फर मुंह की बदबू का कारण बन जाता है। प्याज की बदबू की वजह से लोग इसे खाने के बाद दूसरों के सामने अपना मुंह खोलने से कतराते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो अगली बार प्याज खाने के बाद मुंह से आने वाली Onion की बदबू को दूर करने के लिए आजमाएं ये असरदार उपाय।

READ THIS:- Vu 4K Smart TV पर 15 हजार रुपये का डिस्काउंट, डॉल्बी ऑडियो घर को बना देगा सिनेमा हॉल

प्याज की बदबू पुदीना से करें दूर

प्याज

Onion खाने के बाद पुदीना का सेवन करने से प्याज में पाए जाने वाले सल्फर के असर को कम किया जा सकता है। क्लोरोफिल के गुणों से भरपूर पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से मुंह के बैक्टीरिया से राहत मिलती है। Onion की बदबू मुंह से हटाने के लिए आप पुदीने की चाय या जूस का सेवन कर सकते हैं।

पार्सले

प्याज

Onion की स्मेल को तुरंत दूर करने के लिए आप पार्सले या अजमोद को खा सकते हैं। ये Onion की स्मेल को दूर करने के साथ मुंह में फ्रेशनेस को भी बनाए रखता है। आप मुंह की बदबू हटाने के लिए तुलसी की पत्तियां चबाने के साथ अजवाइन भी खा सकते हैं।

दूध

दूध पीने से कच्चे Onion की बदबू से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद फैट बदबू को कम करता है। इसके लिए आप दूध से कुल्ला कर सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी को हर्बल ड्रिंक भी माना जाता है। खाना खाने के बाद ना सिर्फ ग्रीन टी का सेवन डायजेशन में मदद करती है बल्कि ये मुंह की बदबू को हटाने में भी मदद करता है।

नींबू

नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो कच्चे Onion की बदबू को दूर करने के लिए बेहद कारगर होते हैं। आप खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पी सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

कच्चे प्याज की बदबू को दूर करने के लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पानी में मिलाकर पिएं। ध्यान रखें, कुछ लोगों को इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

JOBS:- Delhi DSSSB TGT, PGT, Other Various Post 07/2022 Recruitment 2022 Online Form for 547 Post

च्युइंग गम

Onion की बदबू को मुंह से दूर भगाने के लिए आप प्याज खाने के बाद च्युइंग गम भी चबा सकते हैं। यह आपके मुंह में लार बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार खाना खाने के 20 मिनट बाद शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से दांतों के सड़न पैदा होने का जोखिम घटता है।

सौंफ और इलायची

Onion खाने के बाद सौंफ और इलायची चबाने से मुंह की बदबू से राहत मिलती है। अगर आप इन्हें गुनगुने पानी के साथ खाएंगे, तो अधिक लाभकारी मिलेगा।