बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध के बीच भीड़ बढ़ी तो डीटीसी ने उतारीं सभी 6,858 बसें

स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों ने सजाए दीप
स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों ने सजाए दीप

गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सुरक्षित और प्रदूषण रहित त्योहार मनाने का दिया संदेश दीपावली के अवसर पर शहर के स्कूलों और कॉलेजों में दीपोत्सव की धूम रही। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर विद्यालय परिसर सजाया तो कहीं मिट्टी के दीयों को आकर्षक रूप दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने त्योहार का उल्लास साझा किया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया महर्षि दयानंद विद्यापीठ में यज्ञ के साथ मनाया दीपोत्सवगोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने हस्तकला से तैयार वस्तुओं और रंगोली की झांकी सजाई। मुख्य अतिथि वैदिक विद्वान नरेश वाचस्पति ने विद्यार्थियों को स्वयं को योग्य बनाने और जीवन में अच्छी बातों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय संरक्षक बालेश्वर त्यागी, निदेशक शचींद्रनाथ त्यागी और प्रधानाचार्या डॉ. सीमा सेठी की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।

रंगोली के रंगों और दीयों की सजावट से निखरा दीपोत्सव

स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों ने सजाए दीप
स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों ने सजाए दीप

सुशीला मॉडल स्कूल में दीपोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता में रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। स्कूल परिसर को दीयों, रंगोलियों और फूलों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने रंगोलियां बनाई और मिट्टी के दीयों से सजाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और लघु नाटिकाओं के माध्यम से दीपावली के महत्व को प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या चेतना चौधरी और स्कूल कोऑर्डिनेटर ज्योति वशिष्ठ ने बच्चों को शुभकामनाएं। मुरादनम शुभारंभ उन्होंने स्वच्छ की स करने ओर मुख्यम सहाय सहाय लाभा पत्र सम्म कानू विज डासना स्थित रॉयल कॉलेज में चार नवंबर को दीप उत्सव के तहत मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गायन, वादन, नृत्य और फैशन शो की प्रस्तुतियां दीं। मेले में विभिन्न दुकानों के साथ मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया। कॉलेज के चेयरमैन विजय अग्रवाल और निदेशिका डॉ. कविता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. टीना गर्ग ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *