
नशा मुक्ति अभियान के तहत जड़ से उखाड़ने की अपील

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ में नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक, नुकसानों के बारे में प्रथम सिंह एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर एवं सनातन रक्षा सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ . वृंदा ठाकुर द्वारा अवगत कराया गया समाज में नशे से पनप रहा कैंसर जो समाज को और युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है जिसको जड़ से उखाड़ने की अपील की,निरीक्षक. रे. संजय ठाकुर नगर नियंत्रण कक्ष राजगढ़ द्वारा साइबर अपराध, मॉब लिंचिंग, एवं कानून की , आपातकालीन नंबर 112 एवं आने वाले ऐप की जानकारी बच्चों से साझा की गई ,
पुलिस थाना कोतवाली राजगढ़ ,पुलिस कंट्रोल रूम राजगढ़ से पधारे उ नी. रेडियो रामनारायण भिलाला, सहायक उ. नी . रेडियो भगवान सिंह ,सहायक उ .नी. रेडियो अलेक्स केरकेट्टा ,आर. रेडियो . अविकेश मीणा , थाना कोतवाली राजगढ़ से पधारे अन्य अधिकारी गण,पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य राजू जैतवार,श्री चंद्रभानु मुवेल व्याख्याता ई. टी., श्री आकाश अग्रवाल व्याख्याता ई. टी., श्री अभिषेक रानीवाल व्याख्याता सिविल , श्री रजत कुलश्रेष्ठ व्याख्याता सिविल, श्री अशोक कुमार दुबे असिस्टेंट ग्रेड–I I एवं अन्य स्टॉफ गण और संस्था में अध्ययनरत छात्र/ छात्राओं , वरिष्ठ नागरिक श्रीमती गीता देवी एवं प्रथम सिंह एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव मेघा चौहान को श्रीमती सरिता मिश्रा थाना कोतवाली राजगढ़ द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
नशा मुक्ति कार्यक्रम करवाने हेतु पॉलिटेक्निक से मदद कैसे ले
>>>Visit: Samadhanvani

जिला सुपरवाइजर दीपेंद्र उपाध्याय द्वारा बच्चों को डायल_100 (FRV ) व्हीकल की खूबियों के बारे में बताया गया कि आपातकाल में डायल 100 क्या करती है और आप डायल 100 की मदद कैसे ले सकते हैं संपूर्ण प्रोग्राम में बच्चों की जिज्ञासा जानी एवं उनके उत्तर दिए प्रोग्राम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा संपूर्ण पुलिस टीम एवं एनजीओ से पधारे अधिकारीगणों को इस पुनीत कार्य के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया माननीय डीजीपी महोदय कैलाश मकवाना साहब एवं माननीय कलेक्टर साहब डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा राजगढ़, माननीय एसपी साहब अमित सुरेश तोलानी राजगढ़ के निर्देशन में को संपूर्ण जिले में चल रहे नशा मुक्ति कार्यक्रम करवाने हेतु पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया गया
पत्रकार
वंदना ठाकुर की रिपोर्ट
Youtube



