
पुलिस ने यात्रा खर्च के बारे में पूछताछ

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया, विक्रमसिंघे – (76) पर सितंबर, 2023 में पत्नी मैत्री के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने के लिए सरकारी धन का उपयोग करने का आरोप है। पुलिस ने यात्रा खर्च के बारे में पहले उनके कर्मचारियों से पूछताछ की थी।लंदन यात्रा के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करने की जांच के सिलसिले में विक्रमसिंघे को कोलंबो स्थित सीआईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यहीं से उन्हें गिरफ्तार किया गया। विक्रमसिंघे रिकॉर्ड छह बार श्रीलंका के पीएम रहे।>>>Visit: Samadhanvani
कोलंबो में कोर्ट के बाहर विक्रमसिंघे

श्रीलंका तीन साल पहले गंभीर आर्थिक संकट में था। तत्कालीन राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को गृहयुद्ध की वजह से देश छोड़कर भागना पड़ा था, तब विक्रमसिंघे सभी दलों की सहमति से राष्ट्रपति बने। देश को गंभीर हालात से उबारा। उनके राष्ट्रपति रहते आम चुनाव हुए। अनुरा कुमार दिसानायके देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति बने। विक्रमसिंघे को भारत के मित्र के रूप में जाना जाता है और उनके सरकार में रहते दोनों देशों के रिश्ते सामान्य बने रहे। वहीं, राजपक्षे की सरकार के समय श्रीलंका चीन के करीब चला गया था और हंबनटोटा बंदरगाह उसने चीन को 99 साल के लिए लीज पर दे दिया।



