
कई रोगों में लाभदायक है क्रैनबेरी

क्रैनबेरी पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। Cranberry जूस का नियमित रूप से सेवन करने से यूरीन इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसमें पीएसी नाम का तत्व पाया जाता है, जो बैक्टीरिया को यूरिनरी ट्रैक्ट में चिपकर इंफेक्शन फैलने से रोकता है। Cranberry में मौजूद फाइटोकेमिकल्स ट्यूमर या कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकता है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर, कोलोन कैंसर, लंग कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।>>>Visit: Samadhanvani
क्रैनबेरीज में मौजूद पॉलिफेनॉल्स दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है

Cranberry के सेवन से आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में मदद मिलती है। क्रैनबेरीज का सेवन करने से शरीर का बीएमआई भी कम होता, जिससे शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही साथ ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। Cranberry का जूस या पाउडर के रूप में सेवन भी किया जा सकता है अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो Cranberry खाने से बचना चाहिए। गुर्दे की पथरी, गर्भवती या दुग्धपान कराने वाली महिलाओं को भी आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह के बाद सेवन करना चाहिए।



