
दिल्ली हवाईअड्डे पर 800 उड़ानें प्रभावित, हजारों यात्री परेशान

हवाईअड्डे (आईजीआई) पर हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से 800 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई, जबकि कम से कम 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लगभग सभी एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं। इंडिगो, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा, Airport यातायात नियंत्रण प्रणाली में खराबी के कारण दिल्ली Airport अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हुई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने देर रात बताया कि रात 8:56 बजे सिस्टम में खराबी दूर कर ली गई और जल्द ही उड़ानें सामान्य हो जाएंगी। खामी दूर करने के लिए हैदराबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (ईसीआईएल) के अधिकारियों को बुलाया गया था। दिल्ली हवाईअड्डे से रोजाना 1,500 से अधिक उड़ानें आती-जाती हैं। >>>Visit: Samadhanvani
एएआई ने बताया, उड़ान संचालन के दौरान स्वचालित संदेश

स्विचिंग प्रणाली (एएमएसएस) में तकनीकी समस्या से देरी हुई। यह प्रणाली Airport यातायात नियंत्रण डाटा से जुड़ी है। सूत्रों ने बताया, प्रणाली में बृहस्पतिवार शाम से ही समस्या आ रही थी और हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) का काम प्रभावित हो रहा था। शुक्रवार दोपहर यह पूरी तरह ठप हो गई। ऑटोमेटिक सिस्टम में समस्या आने के बाद एटीसी ने मैन्युअल रूप से उड़ान योजनाएं तैयार कराईं, जिसमें समय लगा। इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ को भी काम पर लगाया गया था स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) विभिन्न एयरलाइंस की उड़ान योजना से संबंधित डाटा को एटीसी के कंप्यूटर स्क्रीन पर स्वचालित रूप से दर्शाती है। एटीसी हवा और जमीन पर विमानों की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। इसका काम Airport यातायात को सुचारु बनाए रखना है।उड़ान योजनाओं को ग्रहण करने, स्थिति पर नजर रखने और नियंत्रकों के कंसोल पर रीयल-टाइम डाटा स्ट्रीम करने वाली पूरी प्रणाली स्वचालित है। अगर एएमएसएस डाटा एटीसी के पास स्वचालित रूप से न आए तो एटीसी को उड़ानों की योजना हाथ से तैयार करनी पड़ती है।घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी होने के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।



