
अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की आयु में घर पर ली अंतिम सांस… 10 नवंबर को बिगड़ी थी तबीयत

फिल्म शोले में बीरू का यादगार किरदार निभाने वाले हरदिल अजीज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और 8 दिसंबर को अपना १०वां जन्मदिन मनाने वाले थे। विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त, अक्षय कुमार समेत तमाम दिग्गज बॉलीवुड हस्तियां जुटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक जताया है। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाट उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। हालांकि, परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। यह खबर दोपहर करीब एक बजे तब सामने आई, जब उनके पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाने के लिए एंबुलेंस दी। 8 दिसंबर, 1935 को लुधियाना के नसराली गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा, हम भी तेरे के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 65 वर्ष के फिल्मी करिअर अंतिम संस्कार में उमड़ीं बॉलीवुड की हस्तियां>>>Visit: Samadhanvani
आखिरी फिल्म के पोस्टर ने प्रशंसकों को किया भावुक

भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हुआ। धर्मेंद्र अद्भुत अभिनेता थे। उन्होंने अपनी प्रत्येक भूमिका से लोगों को आकर्षित किया और उनकी कला ने कई पीढ़ियों के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। वे अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी जाने जाते थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। – नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री एक्शन, रोमांस और कॉमेडी में बहुआयामी भूमिकाएं निभाने वाले धर्मेंद्र आखिरी समय तक फिल्मों में सक्रिय रहे। उनको आखिरी फिल्म इक्कीस अगले माह रिलीज होने वाली है। सोमवार को जारी इसके पोस्टर में धर्मेंद्र के डायलॉग का वधिस नोट भी है। इसे सुनकर उनके पशंसक भावुक हो गए।



