
यूक्रेनी अधिकारियों संग की बैठक, कहा-उम्मीद है प्रस्ताव पर दोनों पक्ष होंगे सहमत

अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में यूक्रेनी अधिकारियों के साथ यूक्रेन युद्ध खत्म करने के मकसद से हुई बातचीत को सकारात्मक बताया। रुबियो ने पहले दौर की वार्ता के बाद कहा कि यह अब तक का सबसे अच्छा प्रयास है। सीएनएन के अनुसार, रुवियो ने बताया कि यूक्रेनी हितों को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 28 सूत्रीय शांति प्रस्ताव पर कुछ बेहद महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उम्मीद है कि यह यूक्रेन और रूस दोनों को मंजूर होगा। व्हाइट हाउस ने रविवार को कहा कि यूक्रेन ने भी इस बार माना है कि शांति प्रस्ताव में किए गए बदलाव उसके राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करते हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भी उम्मीद जताई कि बातचीत अच्छे नतीजों की तरफ बढ़ी है। >>>Visit: Samadhanvani
यूक्रेन के एंड्री यरमाक (बाएं) व अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख, राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमाक ने कहा, मैं पुष्टि करना चाहता हूं कि प्रतिष्ठित अमेरिकी बहुत ही उपयोगी रही। हमने बहुत अच्छी शांति की ओर बढ़ रहे हैं। वह बोले, हम अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ मिलकर संयुक्त प्रस्तावों पर काम करना जारी रखेंगे। अंतिम निर्णय हमारे राष्ट्रपतियों द्वारा लिए जाएंगे।जिनेवा में बैठक प्रतिनिधिमंडल के साथ हमारी पहली बैठक उपयोगी: यूक्रेन प्रगति की है और एक न्यायसंगत एवं स्थायी यूक्रेन और यूरोपीय देशों में दिखी चिंता इस योजना को लेकर यूरोपीय देशों और यूक्रेन में चिंता है क्योंकि इसे रूस के प्रति अत्यधिक नरम माना जा रहा है। अमेरिकी सीनेटर के एक समूह ने कहा था कि यह प्रस्ताव रूस की इच्छा सूची जैसा है। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसे गलत करार दिया यूक्रेनी वार्ता दल के प्रमुख एंड्री यरमाक ने बातचीत को सार्थक बताया और कहा कि अगला दौर शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय दोनों देशों के राष्ट्रपति करेंगे। अमेरिका द्वारा तैयार 28 सूत्रीय प्रस्ताव को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक कठिन विकल्प कहा है।



