
अफगानियों के लिए वीजा जारी करने पर भी रोक, सभी देशों से आव्रजन पाबंदी के संकेत

अमेरिका में एक अफगान अप्रवासी द्वारा दो नेशनल गार्ड पर गोलीबारी के बाद अमेरिका N ने अप्रवासियों के शरण आवेदनों पर अस्थायी रोक लगा दिया है। देश में सुरक्षा चिंता के बीच ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन प्रतिबंधों को सख्त करते हुए अफगान पासपोर्ट रखने वाले सभी यात्रियों के लिए वीजा जारी करने पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ अमेरिका ने सभी शरण संबंधी निर्णयों को भी स्थगित कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुथियों ने कहा, विदेश मंत्रालय ने अफगान पासपोर्ट पर यात्रा करने वाले सभी लोगों के लिए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। इस कदम से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी दुनिया के सभी देशों से आने बाले लोगों पर आव्रजन प्रतिबंध जगाने का संकेत दिया था।>>>Visit: Samadhanvani
कानूनी चुनौतियां बढ़ेंगी, वैश्विक आलोचना शुरू

अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के निदेशक जोसेफ एडलो के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी शरण आवेदन पर अंतिम निर्णय न लें। ये आदेश दुनिया के सभी देशों के नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा। हालांकि, अधिकारी आवेदनों की समीक्षा और प्रारंभिक जांच जारी रख सकेंगे, लेकिन कोई निर्णय नहीं देंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तीसरी दुनिया के देशों के लिए आव्रजन प्रतिबंध की घोषणा के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अमेरिकी अदालतों में व्यापक कानूनी चुनौतियों का सामना कर सकता है। डेमोक्रेट नेताओं समेत अमेरिकी उदारपंथी बलों ने भी इस मुद्दे पर अदालत में जाने की तैयारी कर ली है। शनिवार तड़के संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने इस तरह के कदम की आलोचना करते हुए कहा है कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के विरुद्ध है।



