
सिलेंडरों का वितरण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा किए

पूर्वी दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एक जागरूकता एवं फॉर्म भरने का शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर निहाल गैस एजेंसी द्वारा आर-131 सन लाइट कंप्यूटर सेंटर, सुपर शाइन चौक, पूर्वी विनोद नगर में सुबह 11 बजे लगाया गया जो दोपहर 3 बजे तक चला। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ना और उन्हें स्वच्छ ईंधन के उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन भारत पेट्रोलियम मंत्रालय के आधीन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चेयरमैन राजकुमार ढिल्लो के सानिध्य में तथा दिल्ली प्रदेश चेयरमैन राकेश प्रजापति के दिशा-निर्देशन में किया गया। शिविर में पटपड़गंज विधानसभा के विधायक रविंद्र सिंह नेगी, निगम पार्षद शशि चांदना और नव निर्वाचित निगम पार्षद सरला चौधरी की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने उज्ज्वला योजना को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना बताया और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस संदर्भ में राजकुमार ढिल्लो ने बताया कि 27.12. 2025 को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 5100 गैस सिलेंडरों का वितरण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा किए जाएंगे।>>>Visit: Samadhanvani
मयूर विहार जिला की उज्ज्वला योजना टीम ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई

पूर्वी दिल्ली के शिविर में निहाल गैस एजेंसी की मैनेजर रितु शर्मा एवं राजकुमार ढिल्लो ने लाभार्थियों को योजना से संबंधित जानकारी दी और मौके पर ही आवेदन फॉर्म भरवाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जिला के बालकिशन शर्मा विधानसभा प्रतिनिधि मधुसूदन खुराना, पंकज नागर, सीमा विशिष्ठ, मयूर विहार फेस-2 के मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, खुशबू शर्मा, दीप्ति जोशी, बनीता जैन, बरखा शर्मा , सतीश बैनीवाल, वसंत वर्मा, राहुल ढिल्लो सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



