
ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से पहले कीव पर बरसे रूस के कई ड्रोन व मिसाइलें

यूक्रेन पर हुए धमाके, कई इमारतें तबाह, रूस का क्षेत्र में दबाव बढ़ाने का प्रयास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की प्रस्तावित मुलाकात से एक दिन पहले ही रूस ने बड़े पैमाने पर यूक्रेनी राजधानी पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। युद्ध खत्म करने के कूटनीतिक प्रयासों के बीच कीव में रात भर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, कई जगह वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय की गई और नए सिरे से मिसाइलें तैनात की जा रही हैं। इस दौरान कई इमारतें भी तबाह हो गईं। रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें कई किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइलें, चार इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइलें और कई कैलिब्र क्रूज मिसाइलें थीं। कीव के पास ओब्लास्ट क्षेत्र में भी कई धमाके सुने गए। दरअसल, ट्रंप-जेलेंस्की बैठक से पहले रूस इस क्षेत्र पर दबाव बढ़ा रहा है। कीव से 20 किमी उत्तर-पूर्व में ब्रावरी शहर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर में अंधेरा छा गया।
रूस ने हथियारों, गोला-बारूद उत्पादन 22 गुना बढ़ाया।>>>Visit: Samadhanvani
ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से ठीक बैठक से पहले रणनीतिक संकेत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ा दिया है। पुतिन ने रक्षा उद्योग के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि टैंकों का उत्पादन 2.2 गुना बढ़ा है, सैन्य विमानों का 4.6 गुना, जबकि स्ट्राइक हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ गया है। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर पुतिन ने कहा कि युद्ध की प्रकृति लगातार बदलने के साथ अभियान में शामिल सैनिकों को आपूर्ति करने वाली रक्षा कंपनियों को सभी जरूरी उपकरण मिल रहे हैं। पुतिन के हवाले से प्रसारित एक खबर में कहा गया कि सरकार ने उद्योगों को अपनी सामग्री और तकनीकी आधार को तेजी से मजबूत करने की अनुमति दी है। ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात से ठीक पहले इन हमलों को यूक्रेनों मीडिया में रूस के रणनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर होने वाली बातचीत से पहले दबाव बनाना है। वह दिखाना चाहता है कि अभी भी यूक्रेन राजनीतिक, प्रशासनिक केंद्र उसकी जद में हैं। यूक्रेन की आगे की तैयारी यूक्रेन अधिकारियों ने हमले को कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि देश की वायु रक्षा प्रणालियों ने कई मिसाइलों को रास्ते में ही निष्क्रिय किया, जिससे क्षति कुछ हद तक कम हुई। उसकी आगे की तैयारी रणनीतिक है। नागरिकों से सतर्क रहने और हवाई हमले की चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।



