
नियमित रूप से करते हैं गरम पानी का सेवन

गरम पानी का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं, लेकिन अगर आप पूरे दिन सिर्फ गरम पानी ही पीते हैं तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है। ज्यादा मात्रा में Hot पानी पीने से मुंह और गले में रूखापन, एसिडिटी, पेट में जलन या सूजन की समस्या हो सकती है। यह समस्या उन लोगों को अधिक प्रभावित करती है, जिनका पाचन तंत्र पहले से ही कमजोर होता है। कुछ मामलों में शरीर का प्राकृतिक रूप से प्यास लगने का सिस्टम भी गड़बड़ हो सकता है। Hotपानी के अधिक सेवन से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। जिन लोगों का पेट संवेदनशील है >>>Visit: Samadhanvani
छाले या अल्सर होने का भी खतरा

गैस्ट्राइटिस, एसिड रिफ्लक्स या अल्सर है, उन्हें अधिक गरम पानी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे मुंह के ऊतकों और पेट की परत को हानि पहुंच सकती है। इसके अलावा और नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि मुंह की अंदरूनी त्वचा जल सकती है और इससे छाले या अल्सर होने का भी खतरा रहता है। इससे मुंह, गला और ग्रासनली जल सकती है। यह गले के संवेदनशील कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे सूजन हो सकती है। अगर आपको अल्सर, एसिड रिफ्लक्स की समस्या या लिवर की बीमारी है, तो Hot पानी पीने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें, क्योंकि यह स्थिति को और भी खराब कर सकता है।



