
150 विमानों के साथ ऑपरेशन चलाकर मादुरो को पकड़ा… Trump ने लाइव देखा

ट्रंप वेनेजुएला पर हमले के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा कि यह कार्रवाई अद्भुत थी। इसमें जबरदस्त ताकत का इस्तेमाल हुआ। हमारे कुछ सैनिकों को कुछ चोटें जरूर आई, लेकिन किसी भी सैनिक की मौत नहीं हुई। हमारा कोई हमारा कोई विमान नष्ट नहीं हुआ। वहीं, अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए 150 से ज्यादा विमानों के साथ ऑपरेशन चलाया गया। इस मिशन को तैयार करने में कई महीने लगे, मगर, जमीन पर पूरा करने में कुछ ही घंटे लगे। ट्रंप ने हमले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें ऐसा करना ही पड़ा। यह एक युद्ध है। हम हर साल तीन लाख लोग खो रहे हैं। युद्ध में हम इतना नुकसान नहीं उठाते। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मादुरो को पकड़ने की पूरी कार्रवाई फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो आवास के कमरे में स्क्रीन पर लाइव देखा। यह ऐसे था जैसे कोई टीवी पर शो देख रहा हो। मादुरो कड़ी सुरक्षा वाले किले में छिपे थे। स्टील के दरवाजों वाले घर में छिपने से पहले ही अमेरिकी बलों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में यह कार्रवाई चार दिन पहले ही की जानी थी, लेकिन मौसम साफ नहीं होने से इसमें देरी हुई।>>>Visit: Samadhanvani
ऑपरेशन एब्सॉल्यूट रिजॉल्य… ऐसा रहा Trump का अंदाज

मौसम अनुकूल होना चाहिए था। मादुरो ने सौदे की कोशिश की उन्होंने कहा कि मादुरो आखिरी वक्त तक उनसे बातचीत और सौदे की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला में मादुरो के प्रति वफादारी बेहद कमजोर थी। अमेरिका ऐसा तेल क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएंगे ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगा। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ताकतवर तेल कंपनियां हैं और अब वे वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। नहीं होने देगा कि मादुरो के जाने के बाद कोई और उसी तरह सत्ता संभाल ले। वेनेजुएला में अब पुराना सिस्टम दोबारा नहीं चलने दिया जाएगा वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन एब्सॉल्यूट रिजॉल्व के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप का यह अंदाज दिखा
Youtube



