
बर्फीली ठंड… कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे, दिल्ली 4.2 डिग्री में कांपी

पंजाब से लेकर प. बंगाल तक घना कोहरा छाया रहा हिमालयी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड को और तीखा कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत मैदानी राज्यों में कई जगह न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पहाड़ी राज्यों में तो ज्यादातर जगह पारा पहले से ही शून्य से नीचे गोता लगा रहा है। शीतलहर भी चली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। दिल्ली में शनिवार सुबह सीजन की सबसे सर्द सुबह रही और न्यूनमत तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के सभी प्रमुख मौसम निगरानी स्टेशनों में पारा पांच डिग्री से कम या उसके आसपास रहा। हालांकि, शनिवार को धूप निकलने से कुछ राहत मिली।>>>Visit: Samadhanvani
पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड जारी है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 5.7 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान शोपियां में सबसे कम माइनस 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। पारा शून्य से 0.7 डिग्री नीचे रहा। हिमाचल के 10 से ज्यादा जिलों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। कल्पा में पारा माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में हिमपात के चलते सैलानियों के चेहरे खिले हुए हैं। छुट्टियां मनाने पहुंचे लोग बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। तस्वीर मनाली की है, जहां लोग स्कीइंग में जुटे हुए हैं।



