
महाराष्ट्र निकाय चुनाव… महायुति का घोषणापत्र जारी

मुंबई नगर निकाय चुनावों के लिए महायुति गठबंधन ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वादा किया कि शहर को बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए आईआईटी की मदद से पहचान करने वाला एक विशेष एआई टूल विकसित किया जाएगा। घोषणापत्र में महिलाओं को बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों के किराए में 50 फीसदी की छूट और बसों के बेड़े को 10,000 तक बढ़ाने का वादा किया गया है।>>>Visit: Samadhanvani
महायुति का घोषणापत्र जारी करते सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम शिंदे व गठबंधन के पदाधिकारी

भ्रष्टाचार रोकने के लिए मोबाइल पर नगरपालिका और एआई लैब जैसे हाई-टेक समाधान पेश किए गए हैं। फडणवीस ने जापानी तकनीक से अगले पांच साल में मुंबई को बाढ़ मुक्त बनाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए भूमिगत जल टैंक बनाने का वादा किया गया है। साथ ही, नागरिक अस्पतालों को एम्स स्तर का बनाने, डिजिटल हेल्थ कार्ड जारी करने और 20,000 रुकी हुई इमारतों को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) देने का संकल्प लिया गया है। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा के 18 सदस्य निलंबित लातूर। महाराष्ट्र में निकाय चुनावों से पहले भाजपा ने लातूर इकाई के 18 सदस्यों को अनुशासनहीनता और संगठनात्मक कामकाज में बाधा डालने के आरोप में छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष अजीत पाटिल कावेकर ने रविवार को यह जानकारी दी। इनमें से ज्यादातर सदस्य आगामी लातूर नगर निगम चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Youtube



