
नागरमोथा के सेवन से मिलते हैं कई लाभ

नागरमोथा में कई औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों से बचाव करने वाला माना जाता है। Nagar Motha में अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं। इसमें औषधीय गुण मुख्य रूप से इसकी जड़ और छोटी गांठ वाले, ट्यूबर में पाए जाते हैं। इन्हें सुखाकर या ‘ताजा रूप में चूर्ण, काढ़ा, तेल या लेप बनाने में इस्तेमाल क्रिया जाता है। Nagar Motha की जड़ में मौजूद शक्तिशाली तत्व भूख बढ़ाते हैं। पाचन क्रिया को तेज करते हैं। साथ ही पेट के कीड़ों से भी छुटकारा दिलाते हैं। इसके सेवन से पेट में मरोड़ और दस्त की समस्याएं दूर होती हैं।>>>Visit: Samadhanvani
पीरियड्स के दौरान नागरमोथा का सेवन करने से पेट में ऐंठन

हैवी ब्लीडिंग को भी कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीओबेसिटी गुण शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सहायता करते हैं। Nagar Motha में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। मुंहासे और दाग-धब्बे कम करने के लिए इसके पाउडर का लेप लगाया जा सकता है। पुराने या बार-बार आने वाले बुखार में इसका काढ़ा शरीर के तापमान को सामान्य करने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
गर्भावस्था, दुग्धपान कराने वाली महिलाएं या कब्ज से परेशान लोग नागरमोथा का सेवन न करें। यदि आप मधुमेह या ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं, तो आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।



