
बेहतर स्वास्थ्य के लिए काली गाजर

काली गाजर में एंथोसियानिन्स होने के कारण इसके सेवन के कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ हैं। ठंड का मौसम आते ही बाजारों में Black गाजर देखने को मिलती है, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाती है। Black गाजर में एंथोसियानिन्स भरपूर मात्रा में होता है, जो इसे (गहरा बैंगनी) काला रंग देता है। काली गाजर में कैल्शियम, पोटैशियम और -मैग्नीशियम होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है। Black गाजर में मौजूद एंथोसायनिन कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है और शरीर में सूजन को कम करता है। Black गाजर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स तथा एंटीओबेसिटी गुण वजन को नियंत्रित रखते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं।>>>Visit: Samadhanvani
Black गाजर के अधिक सेवन से ब्लड शुगर कम हो सकता है

इस गाजर का सेवन करने से आंखों में रक्त संचार को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। Black गाजर में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है, है, जिससे कब्ज, ब्लोटिंग और फ्लैटुलेंस जैसी पाचन से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है। Black गाजर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं। इससे सर्दी, खांसी और बुखार से बचाव होता है। Black गाजर में कैलोरी कम होती है, जो वजन को कम करने में मदद करती है।
इसमें मौजूद ऑक्सालेट पथरी को बढ़ा सकता है। साथ ही लोगों में एलर्जी (खुजली, सूजन) हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।



