
स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने के कारण उनमें अनिद्रा की समस्या

मानसिक हार्मोन बढ़ने के सिर्फ काम नहीं बीच में ब्रेक भी जरूरी लगातार काम करते रहने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए बीच में ब्रेक जरूरी है। कई लोग काम के दबाव के कारण ब्रेक लेना भूल जाते हैं और लगातार देर तक काम करते रहते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि लगातार काम करने की आदत मस्तिष्क के लिए अच्छी नहीं है, इससे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की साल 2000 से 2016 की ग्लोबल मॉनिटरिंग रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग हफ्ते में 55 घंटे से ज्यादा काम करते हैं, उन्हें मानसिक तनाव हो सकता है, हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है
नकारात्मक विचार और व्यक्ति तनाव या अवसाद का शिकार

स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने के कारण उनमें अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। जब दिमाग थक जाता है, तो चिड़चिड़ापन महसूस होता है, काम में मन नहीं लगता और तनाव महसूस होता है। यह समस्या समय के साथ एंग्जाइटी डिसऑर्डर में बदल सकती है। लगातार काम करने से आप न खुद पर ध्यान दे पाते हैं, न सामाजिक संबंध बना पाते हैं और न ही आराम कर पाते हैं। इससे मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं और व्यक्ति तनाव या अवसाद का शिकार होने लगता है। ब्रेक की कमी से स्लीप पैटर्न भी खराब होने लगता है और मूड डिसआर्डर हो सकते हैं।



