
पांच मार्च को आम चुनावों के लिए डाले जाएंगे चुनाव

Nepal में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव को बाधित करने वाली गतिविधियों तथा सोशल मीडिया व एआई के दुरुपयोग के जरिये अफवाह फैलाने के आरोप में 177 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक ज्योतिषी को भी गिरफ्तार किया है जिसने दावा किया था कि पांच मार्च को चुनाव नहीं होगा। Nepal में तीन साल के भीतर दूसरी बार आम चुनाव हो रहे हैं। जिला पुलिस परिसर काठमांडो के प्रवक्ता पुलिस अधीक्षक पवन कुमार भट्टराई के अनुसार, ज्योतिषी रूद्रनाथ अधिकारी को चंद्रागिरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने पांच मार्च को अशुभबताते हुए चुनाव नहीं होने का दावा किया था।>>>Visit: Samadhanvan
जेन-जी आंदोलन के कारण गिर गई थी ओली सरकार

काठमांडो घाटी अपराध अनुसंधान कार्यालय ने सोमवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर परिसर को सौंपा था। Nepal पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अविनारायण काफ्ले के अनुसार, चुनाव को बाधित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने के Nepal में पिछले आम चुनाव के ठीक तीन साल बाद यह चुनाव हो रहा है। 2025 में जेन-जी आंदोलन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद एक अंतरिम सरकार बनी जिसने बाद में नए चुनावों का आह्वान किया। लगभग 1.9 करोड़ लोग मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 9,66,000 पुरुष व 9,24,000 महिलाएं हैं।
Youtube



