
शिकायतकर्ता को भोजन में नशीले पदार्थ मिलाकर दिया

Minor girl के अपहरण, बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार, मानव तस्करी, जबरन धर्म परिवर्तन, आपराधिक धमकी, मारपीट तथा नशीले पदार्थों से संबंधित गंभीर अपराधों के संबंध में अपराधियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज गिरफ्तारी के लिए महाराणा प्रताप सेना द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, मथुरा, उत्तर प्रदेश में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह पहुँचे। विदित रहे रत्नेश कुमारी पुत्री ओमवीर सिंह, पता :- मूल निवासिनी ग्राम कासिमपुर, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश है की निवासिनी थी वर्ष 2012 में कल्याण करोति संस्थान मथुरा, मसानी चौकी, गोविंदपुर थाना मथुरा, में ऑप्टिक्स का कोर्स कर रही थी। शिकायतकर्ता ने दसवीं कक्षा विद्यालय – बोहोर थानसिंघी सीएन गुमानी, अलीगढ, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से 2011 में की तथा घटना के समय इंटरमीडिएट परीक्षा कर रही थी। उस समय शिकायतकर्ता की आयु लगभग 17 वर्ष थी, अतः वह विधि अनुसार Minor girl थी। इसी दौरान एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम मुन्ना बताया, मार्च के महीने में शिकायतकर्ता का लगातार पीछा करने लगा तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार विरोध करने के बावजूद आरोपी ने अपनी हरकतें जारी रखीं तथा प्रार्थिया एवं उसके परिवार को जान से मारने एवं तेजाब से चेहरा खराब करने की धमकी देने लगा। मार्च में आरोपी ने शिकायतकर्ता ने रास्ते से अपहरण कर लिया तथा जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया जिसकी गुमशुदगी की भी रिपोर्ट थाना गोविंद नगर में लिखवाई गई थी, कई दिनों तक शिकायतकर्ता को बंधक बनाकर रखा। वही पर उसे मुन्ना का असली नाम पता चला जो कि मोहम्मद मुन्ना अंसारी पुत्र मोहम्मद असलम था। आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता को भोजन में नशीले पदार्थ मिलाकर दिया जाता था तथा नशे की अवस्था में उसके साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए जाते थे। Minor girl आरोपी ने शिकायतकर्ता के गले में पहना हुआ भगवान का लॉकेट तोड़कर अपमानित किया तथा जला दिया और प्रार्थिया पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर डरा डरा कर अपने साथ रखा, किसी तरह उसने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार से संपर्क किया, तो उन्होंने उसको चंगुल से आजाद कराया एवं थाना गोविंद नगर, मथुरा में पहुँच कर पीड़िता के बयान दर्ज करवाए।>>>Visit: Samadhanvan
नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल करने के लिए दबाव

आरोपी द्वारा प्रार्थिया के साथ लगातार मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। विरोध करने पर आरोपी शिकायतकर्ता को बुरी तरह मारता-पीटता था तथा जान से मारने की धमकी देता था आरोपी स्मैक सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करता था तथा शिकायतकर्ता को भी नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल करने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर आरोपी द्वारा कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी ने बताया कि उसके नाम एवं आधार कार्ड का दुरुपयोग करते हुए बिना उसकी सहमति के लोन भी प्राप्त किए। और नकली आधार कार्ड और पेन कार्ड बनवाया। इसी पर आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, मथुरा, उत्तर प्रदेश में महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेश जादोन एडवोकेट एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता को मन्त्रौच्चरण के साथ गंगा जल का पान कराया गया।
सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वरिष्ठ वकील डॉ. ए पी सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि Minor girl के अपहरण, बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार, मानव तस्करी, Minor girl जबरन धर्म परिवर्तन, आपराधिक धमकी, मारपीट तथा नशीले पदार्थों से संबंधित गंभीर अपराधों के लिए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने कहा कि शिकायतकर्ता को न्याय मिलना चाहिए और आरोपी को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए। डॉ. ए पी सिंह ने आगे कहा कि समाज में इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए और अपराधियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। विदित रहे डॉ. ए पी सिंह ने मथुरा कॉरिडोर मामले में तकरीबन 200 मथुरा निवासियों की तरफ़ से सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डाल कर रोक लगवाई थी, जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश सरकार को हार का सामना करना पड़ा और उसके बुलडोजर और जेसीबी वापस हुए वर्तमान में भी श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील डॉ. सिंह याचिकाकर्ताओं के वकील है और आज सभी ने श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं गर्भ ग्रह के दर्शन भी किए।कार्यक्रम में एच एन सिंह, संजय पासवान, ख्याति व्यास, देवेंद्र जादोन एवं जनपद के ही महाराणा प्रताप सेना के पदाधिकारी मौजूद रहे सभी पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और गर्भ ग्रह के दर्शन भी किए।



