
कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति शुरू, पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह

LPG संकट से सरकार ने एक बार फिर से दोहराया है कि युद्ध की इस स्थिति में भी घरेलू स्तर पर पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। एलपीजी सिलिंडर को लेकर हालात सख्त जरूर हैं, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल स्तर पर भी सिलिंडर की सप्लाई शुरू कर दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह दी गई है।रायटर के अनुसार, एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने तेजी से कदम उठाए हैं। LPG पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने संशोधित आपूर्ति आदेश के तहत पाइप से प्राकृतिक गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलिंडर रखने, प्राप्त करने या फिर से भरने से रोक दिया है। सरकारी तेल कंपनियों को उन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल प्रदान कर एक बार फिर से लोगों से LPG सिलिंडर की जगह पीएनजी पर शिफ्ट होने की अपीलकी है।>>>Visit: Samadhanvan
एलपीजी लेने पर लगाई गई रोक रोजाना 50-55 लाख घरेलू सिलिंडर

LPG सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए उप्र समेत दर्जनों राज्यों में 1400 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई है और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। 1300 जगहों पर औचक निरीक्षण किए गए। सभी राज्यों ने जिला स्तर पर सप्लाई की निगरानी करने के लिए कमेटी बनाने का निर्देश दिया है।सामान्य दिनों में रोजाना 50-55 लाख घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग होती है। शुक्रवार को बुकिंग की संख्या लगभग 75 लाख थी, जो शनिवार को 88 लाख तक पहुंच गई। पाइप से गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी लेने पर लगाई गई रोक रोजाना 50-55 लाख घरेलू सिलिंडर की बुकिंग होती है, जो 88 लाख तक पहुंची



