
बोर्ड की ओर से घोषित किए जाएंगे अंतिम परिणाम

CBSE ने दसवीं कक्षा के परीक्षाण परिणाम बुधवार को जारी कर दिए। अब यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ने ऐसे छात्रों के लिए मई में सुधार परीक्षा का विकल्प दिया है। दूसरी बोर्ड परीक्षा मई के मध्य में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह वैकल्पिक होगी, यानी इसमें वही छात्र शामिल होंगे जो अपने अंक सुधारना चाहते हैं। दूसरी CBSE बोर्ड परीक्षा में छात्र अधिकतम तीन विषयों में सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अवसर है, जो थोड़े अंतर से अच्छे अंक हासिल करने से चूक गए हैं। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं। उनको कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। ऐसे छात्र भी इस दूसरी परीक्षा में शामिल होकर पास होने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
बोर्ड ने इस बार भी किसी प्रकार की टॉपर लिस्ट जारी

केंद्रीय विद्यात्यय शीर्ष पर स्कूलों के मामले में केंद्रीय विद्यालय 99.57 फीसदी पास प्रतिशत के साथ शीर्ष पर हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट 99.42 फीसदी, तिब्बती स्कूल का 97.42, निजी स्कूलों का 93.77 फीसदी और सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की सफलता दर क्रमशः 91.43 और 91.01 फीसदी रही। बोर्ड ने इस बार भी किसी प्रकार की टॉपर लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि बोर्ड टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान करेगा, जिन्होंने अलग-अलग विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। यह मेरिट सर्टिफिकेट दूसरी परीक्षा के समापन के डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणामों को मिलाकर ही अंतिम ग्रेडिंग नोएडा में CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम आने के बाद विक्ट्री बनाकर खुशी जतातीं छात्राएं



