
सोमनाथ यात्रा के लिए Devotees को दिखाई हरी झंडी

Devotees को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना अलीगढ़ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर प्राचीन खेरेश्वर मंदिर प्रांगण में भक्ति और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष ई0 राजीव शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।Devotees इस दौरान मुख्य अतिथि ने 11 श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना भी किया।खेरेश्वर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया, जिसमें प्रदेशभर के श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। राजधानी लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पावन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष ट्रेन प्रदेश के 75 जिलों से आए श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों से होते हुए द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए ले जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों के आक्रमणों के बावजूद भारत की सनातन संस्कृति अडिग रही और आज उसी Devotees आस्था के बल पर देश विश्व में नए आयाम स्थापित कर रहा है।उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमणों के बावजूद भारतीय आस्था कभी कमजोर नहीं पड़ी। स्वतंत्रता के बाद लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रयासों से मंदिर का पुनरोद्धार संभव हो सका, जो भारत के सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रतीक है।>>>Visit: Samadhanvan
सनातन गौरव का प्रतीक बना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

Devotees मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपनी गौरवशाली विरासत को पुनर्स्थापित करते हुए विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, प्रयागराज में भव्य कुंभ आयोजन और काशी व उज्जैन में धार्मिक स्थलों के विकास जैसे कार्य भारत की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस पावन यात्रा के माध्यम से प्रदेश की पवित्र नदियों का जल बाबा सोमनाथ को अर्पित किया जाएगा, जिससे Devotees को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री राम” के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सोमनाथ गए श्रद्धालु जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में जिले से देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, मोहित कुमार, जितेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, आलोक शर्मा, शिवम शर्मा, तनप्रीत सिंह, हर्ष पाठक, मानवेंद्र सिंह और नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार बस के साथ लखनऊ गए और फिर वह वहां से रेल मार्ग द्वारा सोमनाथ के लिए रवाना



