
08 थाना क्षेत्र के 54 स्थानों के लिए बिन्दुवार समीक्षा कर सुरक्षात्मक कार्य

Commissioner ने अलीगढ़ आयुक्त, अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में अलीगढ़ को जीरो फैटेलिटी जिला बनाए जाने एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए चिन्हित 08 थानों पर गठित क्रिटिकल कॉरीडोर टीम के सदस्यों के साथ क्षेत्राधिकारी यातायात व क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात निरीक्षकगण एवं राष्टीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में क्रिटिकल कॉरीडोर टीम द्वारा आवंटित थानाक्षेत्र विभिन्न मार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थलों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत दुर्घटना के प्रमुख कारक एवं दुर्घटना को रोकने के उपाय सुझाए गए।>>>Visit: Samadhanvan
08, गोंडा के 11 एवं इगलास 07 समेत कुल 54 स्थानों की बिन्दुवार समीक्षा

Commissioner ने इस दौरान थाना बरला के 01, छर्रा के 09, अतरौली के 06, हरदुआगंज के 11, रोरावर के 01, लोधा के 08, गोंडा के 11 एवं इगलास 07 समेत कुल 54 स्थानों की बिन्दुवार समीक्षा कर सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने यह भी निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था के अभाव में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं वहां सोलर लाइट लगवाना सुनिश्चित किया जाए। अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी प्रभात चौधरी ने आश्वस्त किया कि 28 अप्रैल तक चिन्हित सभी स्थानों पर आवश्यकतानुरूप साइनेज एवं जागरूकता बोर्ड लगाने का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। बैठक में जेडीसी मंशाराम यादव, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी समेत संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



