
lpg का आवंटन 70% तक हुआ, 1,17,000 तक पहुंचे 5 किलो के सिलिंडर

lpg देश में पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी व डीजल का पर्याप्त भंडार है और इसकी अब आपूर्ति सामान्य हो रही है। ऑनलाइन एलपीजी सिलिंडर बुकिंग बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है। डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड आधारित वितरण में लगभग 94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंगलवार को देश भर में 51 लाख से अधिक घरेलू lpgसिलिंडर वितरित किए गए। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को अंतर मंत्रालयी ब्रीफिंग में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल वाणिज्यिक एलपीजी आवंटन संकट-पूर्व स्तरों के लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें 10 प्रतिशत सुधार-संबंधी आवंटन शामिल है। 3 अप्रैल से वितरण कंपनियों ने 5 किलोग्राम के सिलिंडरों के लिए 7,800 से अधिक जागरूकता शिविर लगाए। इनमें 1,17,000 से अधिक 5 किलो के सिलिंडर बिके हैं।>>>Visit: Samadhanvan
सीएनजी व सीबीजी वितरण स्टेशनों के निर्माण के लिए पूर्व स्वीकृति प्रदान की गई

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान छोटे छोट 38 मामलों में नए सीएनजी व सीबीजी वितरण स्टेशनों के निर्माण के लिए पूर्व स्वीकृति प्रदान की गई। मार्च 2026 से अब तक 41 बायोगैस सिलेंडर भरने और भंडारण संयंत्रों को मंजूरी दी जा चुकी है और इसके परिणामस्वरूप 14 संयंत्रों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। इंडक्शन के लिए क्यूसीओ का समय बढ़ा…निर्माताओं की ओर से पूर्व की समयसीमाओं को पूरा करने में आ रही कठिनाई को देखते हुए, इंडक्शन कुकटॉप के लिए अनिवार्य ऊर्जा दक्षता और गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) की समयसीमा बढ़ा दी गई है। टायर उद्योग में महत्वपूर्ण रसायनों की कमी को दूर करने के लिए, पॉलीब्यूटाडीन, स्टाइरीन ब्यूटाडीन रबर और रेजिन जैसे रसायनों और सॉल्वेंट्स पर मूल सीमा शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया गया।



