
कलैक्ट्रेट में अनुशासन व समयबद्ध निस्तारण पर जीरो टॉलरेंस

Public दर्शन के उपरांत कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि सभी पटल सहायक समय से कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें और प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र एवं शिकायत का नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, Public इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पटल सहायकों को चेताया कि कार्यों को लंबित रखना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी और ऐसी स्थिति में जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।>>>Visit: Samadhanvan
लंबित कार्यों पर होगी जवाबदेही तय

Public कर्मचारी समयबद्धता और अनुशासन को अपनी कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं और प्रत्येक कार्य में निरंतरता बनाए रखें। किसी भी स्तर पर ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए आमजन को त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराना ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।बैठक में एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, एसीएम दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।



