
एयरलाइंस ने शुरू की तैयारियां

Noida इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान नवी मुंबई के लिए हो सकती है। दोनों औद्योगिक शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से ऐसा किया जाना है। इसके लिए तैयारियां भी नोएडा एयरपोर्ट ने जहां शुरू कर दी है। वहीं लांच कैरियर तय हुई इंडिगो एयरलाइंस इसके लिए 10 मई से टिकट बुकिंग भी शुरू कर सकती है। Noida एयरपोर्ट संचालन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती बातचीत में नवी मुंबई को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा गया है। इसके अलावा बंगलुरू के लिए भी फ्लाइट यहां से शुरू करने की तैयारी है। खुद इंडिगो Noida की योजना है>>>Visit: Samadhanvan
15 जून से उड़ान, सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू

मुंबई के अलावा बंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गोवा, जयपुर, लखनऊ व कोलकाता को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाए। अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी इसी तरह कनेक्टिंग शहरों के लिए उड़ान की योजना पर काम कर रही हैं। इसके लिए प्रस्ताव भी इन एयरलाइंस ने यापल को दिए हैं जिससे जरूरी व्यवस्थाएं की जा सकें। तरफ से आधिकारिक रूप से 15 जून से उड़ान शुरू करने की घोषणा के बाद अब Noida एयरपोर्ट पर सॉफ्ट ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। इसमें यात्रियों के आवागमन से पहले यहां विकसित हुए व्यवस्थाओं से स्टाफ को रूबरू कराया जाना है। इसके लिए यात्री सुविधा में लगे वेंडर्स और इनके स्टाफ के एयरपोर्ट एंट्री पास भी जारी किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य 15 जून से पहले ही एयरपोर्ट को कमर्शियल ऑपरेशन के लिए पूरी तरह तैयार करना है।



