
जलज एण्ड प्रिया क्रिएशंस के बैनर चले बनने वाली फिल्म

“I am India”नाम से ही पता चलता है कि यह एक देश भक्ति फिल्म होगा इस फिल्म के निर्देशक आदित्य वर्मा (जलज) जी हैं,इन्होंने अपने बैनर के अंतर्गत मल्टी स्टारर फिल्म का निर्माण का पहला शेड्यूल मुंबई, गोवा, दिल्ली, लखनऊ, रानीखेत, कश्मीर, मॉरीशस में करने का लक्ष्य रखा है। देशभक्ति और एकता के थीम पर बना रही, इस फिल्म से निर्माता निर्देशक को बड़ी आशा है उनका सोचना है की देशभक्ति फिल्म देश के लिए अर्पित करूंगा इसमें राजा मुराद की भूमिका काफी सराहनीय है इस फिल्म का मुहूर्त पूजा भगवान श्री गणेश के फोटो पर माल्या अर्पण कर एवं नारियल तोड़कर शुभ शुरुआत रजा मुराद के कर कमलों के द्वारा संपन्नय किया गया फिल्म”I am India” का फरीदाबाद के पहले शेड्यूल में हर डिपार्टमेंट बड़े ही तन मन तरीके से कार्य करते देखे गए ,डायरेक्टर साहब का डेडीकेशन और राजा मुराद जैसे दिग्गज अनुभव को मिलाकर फिल्म को कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता,फिल्म “I am India”के निर्माता निर्देशक और कहानीकार आदित्य वर्मा (जलज) के अलावा इस फिल्म में काम करने वाले बहुत सारे कलाकार, टेक्नीशियन,कैमरामैन, एडिटर सब लोग मौजूद थे मैनेजमेंट डायरेक्टर के रूप में सी एम डी साक्षी कुमारी थी ।>>>Visit: Samadhanvan
जनता के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

मुहूर्त कार्यक्रम में बॉलीवुड की जानी-मानी कई हस्तियों ने शिरकत किया फिल्म की शूटिंग देखने के लिए फरीदाबाद की जनता के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस फिल्म का उद्देश्य है भारत को एक सूत्र में बांधना जाति- धर्म से ऊपर उठकर इस फिल्म को देशभक्ति की भावनाओं का बढ़ावा मिले,यही इस फिल्म का उद्देश्य है भारत की तहजीब भारत की भाषा भारत की बोलियां भारत की जातियां पर आधारित यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगा,बॉलीवुड के फिल्मकारों को एक संदेश देगा कि बॉलीवुड के देश भक्ति फिल्म के निर्माता मनोज कुमार के देहांत के बाद भी कोई और उनकी राह पर चलकर देशभक्ति फिल्म बना रहा है इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मुंबई से आए हैं “I am India”जिनका नाम एम सलीम खान है,फिल्म के संगीत अंजनी श्रीवास्तव ने दिया है,इसके अलावा गीतकार गायक में दमदार देशभक्ति गीत गाकर इस फिल्म को चार चांद लगाने का पूरा का पूरा प्रयत्न किया है,यह एक फिल्म”I am India” नहीं एक इतिहास बनेगी भारत के लिए खूबसूरत फिल्म साबित होगी।



