
अब्राहम अकॉर्ड्स’ के विस्तार की तैयारी में ट्रंप

American राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अब्राहम अकॉर्ड्स के विस्तार की तैयारी में जुट गए हैं। इस क्रम में उन्होंने अरब और मुस्लिम देशों के कई नेताओं के साथ एक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस कॉल की, जिसमें ट्रंप ने इन देशों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया। ट्रंप ने शनिवार को अरब और मुस्लिम देशों के कई नेताओं के साथ एक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस कॉल की। इसमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, पाकिस्तान, तुर्किये, मिस्त्र, जॉर्डन और बहरीन के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। ट्रंप ने उनसे कहा कि ईरान के साथ संघर्ष समाप्त होने के बाद जिन देशों ने अब तक इजरायल को मान्यता नहीं दी है, उन्हें संबंध सामान्य करने चाहिए और अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होना चाहिए। इस बयान से कई नेता चौंक गए और कुछ देर के लिए कॉल पर सन्नाटा छा गया। वहीं, पाकिस्तान ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। हालांकि अन्य देशों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सऊदी अरब सबसे बड़ी चुनौती सबसे बड़ी चुनौती सऊदी अरब को माना जा रहा है। हालांकि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पहले इजरायल से रिश्तों के लिए सकारात्मक संकेत दे चुके हैं, लेकिन गाजा युद्ध और फलस्तीन मुद्दे पर अरब देशों में बढ़ते दबाव के कारण रियाद फिलहाल पीछे हटता दिख रहा है। सऊदी अरब ने दोहराया है कि इजरायल के साथ सामान्य संबंध तभी संभव हैं जब पल फलस्तीन राज्य के गठन की स्पष्ट और दे स्थायी प्रक्रिया शुरू हो। ईरान भी हो सकता है American ट्रंप ने टूथ सोशल पर कहा कि भविष्य में शायद ईरान भी अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल हो सकता है। हालांकि मौजूदा ईरानी शासन के तहत इसे बेहद असंभव माना जा रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहले ही साफ कर चुके हैं कि ईरान कभी इजरायल को मान्यता नहीं देगा। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ट्रंप की योजना का समर्थन करते हुए कहा कि यदि सऊदी अरब, कतर और इसमें शामिल होते हैं, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बदलाव होगा।>>>Visit: Samadhanvan
ईरान के साथ अच्छी तरह बढ़ रही वार्ता

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के साथ चल रही बातचीत अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। हालांकि, American अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी अंतिम फैसले तक पहुंचने में अभी कुछ समय लग सकता है। ईरान अपने सर्वोच्च नेता से सलाह-मशविरा करने के लिए बेहद जटिल संचार नेटवर्क इस्तेमाल करता है। American शांति के लिए पाक संग काम करेंगे: जिनपिंग ईरान युद्ध की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। जिनपिंग ने कहा कि मध्य-पूर्व में शांति के लिए वह पाक संग मिलकर काम करेंगे। शहबाज ने शनिवार से अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की है। उनके साथ पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी इस बैठक में शामिल हुए।



