वंदना ठाकुर दिल्ली
दिनांक 28 सितंबर दिन वीरवार को Nishad Party सुप्रीमो माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी जनपद वाराणसी के दौरे पर रहे उन्होंने सर्किट हाउस स्तिथ सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है
Nishad Party

मछुआ समाज के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चलाई जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नौ वर्षों में पूरे देश के मछुआरों के लिए 39000 करोड रुपये आवंटित किए जबकि इसके विपरीत पूर्व की केंद्र सरकारों ने 67 वर्ष में मात्र 3000 करोड रुपए छुआ
👉ये भी पढ़े👉:जुनपत गांव के JANAVADI MAHILA SAMITI के सम्मेलन में किसान सभा की सैकड़ो महिलाओं ने हिस्सा लिया
समाज के लिए पूरे देश में आवंटित
Nishad Party: समाज के लिए पूरे देश में आवंटित किए थे। माननीय प्रधानमंत्री जी मछुआ समाज के उत्थान के लिए नित नए कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम है प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र में) जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं उत्तर प्रदेश में संचालित है। माननीय मुख्यमंत्री जी भी प्रदेश के मछुआरों के लिए विभिन्न योजनाओ के माध्यम से मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं,

👉👉Visit: samadhan vani
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना
Nishad Party: प्रदेश में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, मछुआ कल्याण कोष जैसी लाभकारी योजनाएं मछुआ समाज के लिए संचालित की जा रही हैं। श्री निषाद जी ने बताया कि मछुआ कल्याण कोष से प्रदेश के मत्स्य पालकों को उच्च शिक्षा, चिकित्सा हेतु आर्थिक लाभ, विवाह हेतु आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मछुआ आवास और दैवीय आपदा मैं आर्थिक सहायता की जा सकती है।