सपा अध्यक्ष अखिलेश ने जारी किया पीडीए का प्रणपत्र

महिलाओं-श्रमिकों को 40 हजार बेरोजगारों को 5,000 रुपये भत्ता
महिलाओं-श्रमिकों को 40 हजार बेरोजगारों को 5,000 रुपये भत्ता

पहली कैबिनेट में 10 लाख और पांच साल में 25 लाख को सरकारी नौकरी का वादा सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र’ बताते हुए बुजुर्ग महिलाओं व श्रमिकों को 40 हजार रुपये सालाना देने का वादा किया है। बेरोजगार युवाओं को 5,000 रुपये प्रति माह भत्ते का भी एलान किया। अखिलेश ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख सरकारी पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। दो से तीन करोड़ लोगों को अन्य क्षेत्रों में रोजगार देने का लक्ष्य है। सरकारी भर्तियों को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करेंगे। एक परीक्षा वाली भर्ती तीन महीने और एक से अधिक परीक्षाओं वाली भर्ती छह महीने में पूरा करेंगे। पेपर लीक होने पर संबंधित अधिकारियों और मंत्रियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बीपीएल परिवारों व निर्माण श्रमिकों को 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देंगे। अल्पसंख्यकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ उनके खिलाफ घृणा अपराधों पर रोक लगाएंगे।

 

कर्ज माफी तुरंत सिंचाई के लिए फ्री बिजली

महिलाओं-श्रमिकों को 40 हजार बेरोजगारों को 5,000 रुपये भत्ता
महिलाओं-श्रमिकों को 40 हजार बेरोजगारों को 5,000 रुपये भत्ता

किसानों का कृषि कर्ज तत्काल माफ करेंगे। सभी 23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाएगी। स्वामीनाथन कमेटी के सी-2 लागत फार्मूले पर एमएसपी तय करेंगे। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार करोड़ का कॉर्पस फंड बनाएंगे पेंशन सीधे खातों में, समाजवादी कैंटीन खुलेगी बुजुर्ग महिलाओं, महिला श्रमिकों, कारीगरों और मजदूरों के लिए सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का वादा है। राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। पीडीए, महिलाओं और गरीबों के लिए समाजवादी कैंटीन खोली जाएंगी, जहां पांच रुपये में भोजन मिलेगा
शिक्षा : 26 हजार स्कूल फिर खुलेंगे, लैपटॉप भी बांटेंगे बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोलेंगे। 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप वितरण योजना फिर शुरू करेंगे। बड़े शहरों में आवासीय छात्रावास, बेटियों को पीजी तक मुफ्त शिक्षा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *