शाह बादल ने की गठबंधन की घोषणा नशामुक्त राज्य बनाने का संकल्प

 

शाह ने इसे राज्य में भाईचारे का प्रतीक बताया हिंदू-सिख
शाह ने इसे राज्य में भाईचारे का प्रतीक बताया हिंदू-सिख

भाजपा 6 साल बाद साथ अकाली दल बड़ा भाई, मुख्यमंत्री भी उसी का भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच छह साल पहले टूटी दोस्ती पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गुरुपर्व पर फिर बहाल हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी के सबसे पुराने सहयोगी शिअद के राजग में वापस लौटने और गठबंधन की घोषणा की। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में शाह ने शिअद को पंजाब में गठबंधन का बड़ा भाई बताया और यह भी कहा कि सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद शिअद को ही मिलेगा।

कृषि कानून की वापसी के बाद अब यह कोई मुद्दा नहीं है

शाह ने इसे राज्य में भाईचारे का प्रतीक बताया हिंदू-सिख
शाह ने इसे राज्य में भाईचारे का प्रतीक बताया हिंदू-सिख

चतुष्कोणीय मुकाबला संभव :पीएम नरेंद्र मोदी ने गठबंधन पर खुशी जताते हुए एक्स पर कहा, पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर। मुझे खुशी है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिअद की राजग परिवार में वापसी हो रही है। यह स्वाभाविक गठबंधन पंजाब में जन-हितैषी शासन देगा। अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल की ओर से संवारा गया यह गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है।
प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन पर पंजाब जाएंगे मोदी : दोनों दलों की योजना शिअद के संस्थापक दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के जन्म दिन पर 8 दिसंबर को मोगा में जनसभा के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंकने की है। जनसभा । में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में शिअद-भाजपा गठबंधन की घोषणा के दौरान अमित शाह, सुखबीर बादल और नितिन नवीन के साथ अन्य नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *