26 जनवरी तक प्रदेश में एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे

योगी ने 53 हजार युवाओं को बांटे टैबलेट
योगी ने 53 हजार युवाओं को बांटे टैबलेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित एक समारोह में 53 हजार से अधिक युवाओं को टैबलेट बांटे। इसी के साथ उन्होंने 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा, टैबलेट को मनोरंजन का साधन नहीं, ज्ञान का जरिया बनाएं। टैबलेट में एआई, डीप टेक जैसे विषयों के 18 हजार अधिक कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा हमारे हनुमान जैसे हैं बस उनको जगाने की जरूरत है।
जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि आगामी 26 जनवरी तक 1.10 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। कहा कि टैबलेट का इस्तेमाल ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए होना चाहिए। डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ कर देश-दुनिया की जानकारी हासिल कर अपने कौशल विकसित करें।

टैबलेट में सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

योगी ने 53 हजार युवाओं को बांटे टैबलेट
योगी ने 53 हजार युवाओं को बांटे टैबलेट

मुख्यमंत्री ने बताया कि टैबलेट में युवा साथी ऐप के माध्यम से युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इसमें छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम इंटर्नशिप, सीएम इंटर्नशिप, सीएम युवा
और पीएम मुद्रा योजना जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक निशुल्क पाठ्यक्रम भी दिए गए हैं। युवा अपनी रुचि के अनुसार योग, गणित, आर्टिफिशियल आध्यात्मिक युवा आइकॉन हैं। उनके नाम पर ही युवा सशक्तीकरण अभियान शुरू किया गया। 25 दिसंबर 2021 को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इस योजना की शुरुआत हुई थी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भर्ती निकलती थीं तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए झोली लेकर निकल पड़ती थी। हमने यह सुनिश्चित किया कि लोगों की उम्मीदों पर डाका न पड़ने पाए। सपा सरकार के समय सैफई सिंडिकेट ने भर्तियों में ऐसे लोगों को भर दिया था। उनकी सरकार ने ऐसी नियुक्तियां निरस्त कीं। लखनऊ में रविवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को टैबलेट बांटे। साथ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *