सेहत के लिए लाल निशान

उपभोक्ताओं की सेहत को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी का लाल निशान लगाने का आदेश दिया है। जिन उत्पादों में नमक, चीनी या वसा की मात्रा अधिक होगी, उसके पैकेट पर छह कोनों वाले अलग अलग लाल निशान लगाने होंगे। तीनों के लिए एक निशान पर्याप्त नहीं होगा। हर चेतावनी के साथ चित्र वाले संकेत (पिक्टोग्राम) भी देने होंगे। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की प्रस्तावित व्यवस्था को कमजोर बताते हुए कहा कि इससे चेतावनी का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाएगा। अदालत ने 4 माह में नियमों को अंतिम रूप देकर लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण को नए नियमों की तैयारी का ब्योरा 10 हफ्ते में हलफनामे के साथ पेश करने का आदेश दिया है।
यह मामला 3एस एंड आवर हेल्थ

सोसायटी नाम के गैर-लाभकारी संगठन की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है। संगठन ने एफएसएसएआई की ओर से प्रस्तावित स्टार रेटिंग व्यवस्था के बजाय पैकेट के सामने स्पष्ट चेतावनी लेबल लगाने की मांग की थी। कोर्ट ने 28 सितंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था। पोषण पर बच्चों को जागरूक करें, यह निवेश जैसा शीर्ष कोर्ट ने कहा कि बच्चों को सही पोषण और खानपान की जानकारी देने के लिए स्कूलों के पाठ्यक्रम में बदलाव करें। बच्चों को जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और अन्य गतिविधियां करानी होंगी। उनमें पोषण संबंधी समझ विकसित करनी होगी। पोषण संबंधी साक्षरता देश के स्वास्थ्य व उत्पादकता में निवेश है। सरकार को स्कूलों में सुरक्षित भोजन और संतुलित आहार से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराना होगा 365 दिन में नया लेबल एफएसएसएआई की अंतिम अधिसूचना के बाद कंपनियों को नए लेबल अपनाने के लिए 365 दिन का समय मिलेगा। कंपनियां इससे पहले भी नए लेबल अपना सकेंगी। कोर्ट ने कहा कि कंपनियों को सामान्य तौर पर आगे अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।




