Akhil India Kisan Sabha:हजारों की संख्या में महिला पुरुष किसानों के साथ जेवर टोल को किसानों के लिए फ्री किए जाने एवं अन्य मांगों के बाबत प्रदर्शन किया। दोपहर लगभग 12:30 बजे हजारों की संख्या में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल पर लगे बैरियरों को हटा दिया।
Akhil India Kisan Sabha
बैरियर हटते ही जेवर के एसडीएम अभय सिंह और टोल कंपनी के मैनेजर जेके शर्मा और ईश्वर सिंह की ओर से वार्ता का प्रस्ताव दिया गया वार्ता के प्रस्ताव पर किसान सभा ने सर्वसम्मति से 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए भेजा बातचीत का नेतृत्व किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने किया और ज्ञापन में उल्लेखित चार मांगों जिनमें पहली मांग थी नोएडा, ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे और यूपीएसआईडीसी के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के सभी निवासियों के लिए परिचय पत्र के आधार पर एक्सप्रेस वे पर आना-जाना फ्री होना चाहिए।
![Akhil India Kisan Sabha Akhil India Kisan Sabha](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/01/Akhil-India-Kisan-Sabha-2-1024x576.png)
दूसरी मांग थी कि हर टोल प्लाजा की 15 किलोमीटर की परिधि में स्थित गांव के लिए एनएच ए आई पॉलिसी के अनुसार परिचय पत्र के आधार पर टोल फ्री होना चाहिए तीसरी मांग थी की टोल कंपनी में अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के लायक सदस्यों को सेवायोजन किया जाए चौथी मांग थी कि यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ सर्विस लाइन बनाई जाए चारों मांगों पर प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में टोल कंपनी ने आश्वासन दिया कि हम सर्विस लेन जल्दी ही बना लेंगे एवं अन्य मांगों पर सकारात्मक विचार करके अवगत कराएंगे,
![Akhil India Kisan Sabha Akhil India Kisan Sabha](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/01/Akhil-India-Kisan-Sabha-3-1024x576.png)
किसानों का टोल पर धरना प्रदर्शन
यह भी आश्वासन दिया कि एक किसानों के लिए टोल फ्री करने के संबंध में एक समान नीति बनाई जाएगी तब तक अंतरिम तौर पर अन्य किसान संगठनों की तरह किसान सभा से जुड़े किसानों की आवाज आई फ्री की जाएगी। किसानों का टोल पर धरना प्रदर्शन लगभग 3 घंटे चला। इसी बीच 1 घंटे वार्ता चली।
![Akhil India Kisan Sabha Akhil India Kisan Sabha](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/01/Akhil-India-Kisan-Sabha-5-1024x576.png)
वार्ता के परिणामों से सभा स्थल पर आकर एसडीएम जेवर ने लोगों को अवगत कराया एवं मांगों पर सकारात्मक परिणाम का आश्वासन दिया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि चार सूत्रीय मांगे किसानों के न्यायोचित मांगे हैं किसान सभा किसानों का सबसे बड़ा संगठन है गौतम बुद्ध नगर में किसान सभा की 10000 से ज्यादा मेंबरशिप है किसान सभा जिस मुद्दे को उठती है उसे परिणाम तक पहुंचती है।
आजाद समाज पार्टी
![Akhil India Kisan Sabha Akhil India Kisan Sabha](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/01/Akhil-India-Kisan-Sabha-1024x576.png)
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर भाटी जेवर किसान सभा के नेता कुंवर पाल, गबरी मुखिया सतीश यादव दुष्यंत सेन अभय भाटी,सह संयोजक सुशील प्रधान, संयोजक वीर सिंह नागर निरंकार प्रधान विनोद सरपंच विनोद भाटी प्रशांत भाटी मोहित नागर मोहित भाटी मोहित यादव पप्पू ठेकेदार सुरेंद्र भाटी अभय भाटी देवेंद्र मुखिया श्याम सिंह प्रधान पाली बिजेंद्र नागर संजीव शर्मा मामचंद नेताजी मुकेश खेड़ी सुशील सुनपुरा प्रेमवती तुसियाना रामस्वारथ सीटू,
लता सिंह जोगेंद्र देवी कमलेश देवी तिलक देवी गुड़िया देवी आदि ने हजारों की संख्या में उपस्थित किसान सभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया पुष्पेंद्र त्यागी किसान सभा की सेंटर कमेटी के सदस्य ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें इसी तरह किसानों के सभी मुद्दों पर सक्रिय रहना है धरने का संचालन जगबीर नंबरदार महासचिव किसान सभा ने किया धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे कुवरपाल ने सभी आए साथियों को धन्यवाद दिया और सफल धरना प्रदर्शन की बधाई दी।
भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर