आज का राशिफल जानिये गुरूवार, 25 अगस्त 2022

आज का राशिफल जानिये गुरूवार, 25 अगस्त 2022

मेष | Aries

आज बिजनेस में रिस्क लेना आपके लिए नुकसान देह हो सकता है। गैर जरूरी खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना ले। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा। समय शांतिपूर्ण व्यतीत होगा।दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।

वृष | Taurus

आज तमाम कोशिशों के बावजूद गतिविधियां सामान्य रहेंगी। हालांकि पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन, मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय में उचित गतिविधियां चलती रहेंगी। नौकरी में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा।साज-सज्जा और रखरखाव संबंधी गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। अपने आत्मविश्वास तथा योग्यता द्वारा अन्य कार्य भी निपटा लेंगे। कोई दिक्कत आने पर किसी सरकारी रिटायर्ड व्यक्ति से सलाह मशवरा करें।

मिथुन | Gemini

आज कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता और चुनौतियां बने रहेंगे। कार्य करते समय अपने स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस के काम घर से ही संचालित होते रहेंगे परंतु साथ ही दिक्कतें भी बढ़ेगी।सोच समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके ज्यादातर काम खुद ही निपटाने से आप सफल हो सकते हैं। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगी।

आज का राशिफल जानिये गुरूवार, 25 अगस्त 2022

कर्क | Cancer

आज व्यवसाय क्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव की जरूरत है। साथ ही कार्यप्रणाली में भी कुछ परिवर्तन लाने होंगे। कर्मचारियों की गतिविधियां परेशान कर सकती हैं, परंतु तनाव लेने के बजाए समझदारी से समस्या का हल निकाले।किसी निकट संबंधी की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपका विशेष गुण रहेगा।    विधानसभा के बाहर भिड़े शिंदे-उद्धव गुट के विधायक विपक्ष ने लगाए ’50 खोके के नारे

सिंह | Leo

व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ऑफिस संबंधी गतिविधियों में किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान कर सकती हैं। परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी।लोगों की परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ही ध्यान दें। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे।

कन्या | Virgo

आज बिजनेस का कोई भी फैसला जल्दबाजी न करें। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इस समय किसी भी प्रकार का व्यापारिक अनुबंध ना करें। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना करें।प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, सफलता अवश्यंभावी है। साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। घर में बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

तुला | Libra

आज व्यवसाय क्षेत्र में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। काम की अधिकता की वजह से अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता करना आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। ऑफिस में माहौल सुकून भरा रहेगा। समय और भाग्य आप के पक्ष में हैं। हालांकि दिन भर काम की अधिकता रहेगी, परंतु अपनी क्षमता के अनुसार ही काम को अंजाम दें। खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे।

आज का राशिफल जानिये गुरूवार, 25 अगस्त 2022

वृश्चिक | Scorpio

आज कोई रुका हुआ व्यवसायिक कार्य पुनः शुरू हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहे, तथा उपलब्धियों को हाथ से निकलने ना दे। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।कुछ विशेष कार्यों को लेकर योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार विमर्श होगा।

धनु | Sagittarius

आज व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्य आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें या आज स्थगित ही रखें। किसी सलाह भी आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी।समय रचनात्मक तथा मनोनुकूल कार्य के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा और रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों पर भी समय व्यतीत होगा।

Delhi Police Driver Recruitment 2022 | दिल्ली पुलिस ड्राइवर 1400 पदों पर भर्ती

मकर | Capricorn

आज व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। क्योंकि वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाना होगा। लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी। जल्दी ही स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।लोगों के साथ लाभदायक संपर्क बनेंगे। जिससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा। आपके व्यक्तित्व और कार्यप्रणाली में भी बेहतरीन निखार आएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे।

कुंभ | Aquarius

आज बिजनेस में ग्रह स्थितियां आपके लिए बहुत अच्छा समय बना रही हैं। आपको अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। प्रतिद्वंद्वियो की गतिविधियों पर भी नजर रखें। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल कह सकता है।व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष सहयोग रहेगा तथा आपसे संबंधों में आए मतभेदों को भी सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों का इंटरव्यू अथवा कैरियर संबंधी परीक्षा की तैयारी में पूरा ध्यान रहेगा।

मीन | Pisces

आज व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है परंतु अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर भी बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति पूरी तरह ध्यान दें वरना अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है। आज कहीं से आपको विशेष जानकारी हासिल होगी। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज वह किसी के सहयोग से संपन्न हो सकता है