शिक्षा सुधार प्रक्रिया के तहत कल अलवर जिले के सैदामपुर टिब्बा साहिब परिसर में Rai Sikh Foundation द्वारा कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Rai Sikh Foundation
जिसमें शिक्षा विभाग में उच्च पदों पर आसीन परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मार्गदर्शन किया। इन सलाहकारों में राजिंदर सिंह विरासत (संयोजक पंजाबी भाषा प्रचार समिति, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति), आरिश (प्रोफेसर जामिया मिलिया इस्लामिया), ज्ञानी सुबरन सिंह (श्री गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र), रेशम सिंह (सेवानिवृत्त डीएसपी) और गुरदेव सिंह (आईटी प्रोफेशनल, टीसीएस) उपस्थित थे।
![Rai Sikh Foundation Rai Sikh Foundation](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/01/Rai-Sikh-Foundation-2-1024x576.png)
ज्ञानी सुबरन सिंह
राजिंदर सिंह ने सरकारी संस्थानों में सिख बच्चों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को सरकारी नौकरियां पाने के लिए प्रोत्साहित किया, ज्ञानी सुबरन सिंह ने बच्चों को गुरमति और तकनीकी कोर्स के बारे में जानकारी दी। आरिश ने यूपीएससी व अन्य विषयों की तैयारी के लिए जानकारी दी, रेशम सिंह ने बच्चों को सेना में भर्ती होने की जानकारी दी।
![Rai Sikh Foundation Rai Sikh Foundation](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/01/Rai-Sikh-Foundation-1-1024x576.png)
राय सिख फाउंडेशन के सस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह वरवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य इन बच्चों में ज्ञान की कमी को जागृत करना और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही रास्ते पर मार्गदर्शन करना है।
![Rai Sikh Foundation Rai Sikh Foundation](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/01/Rai-Sikh-Foundation-3-1024x576.png)
इस अवसर पर राय सिख फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम कौर, राष्ट्रीय निदेशक हरबंस सिंह (राजस्थान), राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मांघ सिंह जाचक, राष्ट्रीय निदेशक जगदीश सिंह (हरियाणा), प्रिंसिपल कुलवंत सिंह गढ़, सुखदेव सिंह कौमी, अमनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सहसन, प्रधान जरनैल सिंह गुरुद्वारा तेसगी, साधु सिंह प्रधान गुरुद्वारा साहिब सहसन, विवेक सिंह बूडली, सागर सिंह सहसन, गुरनाम सिंह गढ़, ज्ञानी निरंजन सिंह सैदमपुर, बलजीत सिंह भोजपुर उपस्थित रहें।