नोएडा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दिल्ली केRamlila Maidan में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महा रैली हुई
Ramlila Maidan
जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी,
![Ramlila Maidan Ramlila Maidan](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/04/Ramlila-Maidan-2-1024x576.png)
प्रियंका वाड्रा सहित इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने संबोधित किया और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।
लोकतंत्र बचाओ रैली
![Ramlila Maidan Ramlila Maidan](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/04/Ramlila-Maidan-4-1024x576.png)
रैली में हिस्सा ले रहे माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली ऐतिहासिक रूप से सफल रही उक्त रैली में अपार जनसमूह ने हिस्सा लिया।
![Ramlila Maidan Ramlila Maidan](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/04/Ramlila-Maidan-3-1024x576.png)
रामलीला मैदान में हुई रैली में सीपीआई (एम) गौतम बुध नगर जिला नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, लता सिंह, विक्की मिश्रा, रेखा चौहान, गुड़िया देवी सहित बड़ी संख्या में सीपीआई (एम) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
![Ramlila Maidan Ramlila Maidan](https://samadhanvani.com/wp-content/uploads/2024/04/Ramlila-Maidan-1-1024x576.png)