Homeराशिफलआज का राशिफल सोमवार, 22 अगस्त 2022 चंद्र राशि के अनुसार

आज का राशिफल सोमवार, 22 अगस्त 2022 चंद्र राशि के अनुसार

मेष | Aries

आज किसी भी परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर चिंता रहेगी। सिर्फ इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वह है गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। इस समय इनकम में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा।व्यवसाय को लेकर कुछ खास योजनाएं बनेंगी और उनका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। हिम्मत बनाए रखें। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी कार्यभार संभालना पड़ सकता है।

वृष | Taurus

आज विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक गतिविधियां मध्यम पड़ने की वजह से चिंता रह सकती है। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैसकारात्मक बनी र हे। कुछ निजी वजहों से अभी तक जो व्यवसायिक गतिविधियों में कमी आई थी, अब उनमें सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। आपको उचित समाधान मिल सकता है।

आज का राशिफल सोमवार, 22 अगस्त 2022 चंद्र राशि के अनुसार

मिथुन | Gemini

आज खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें।घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाए समझदारी से काम ले। बच्चों पर ज्यादा अंकुश ना लगाएं, तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। ध्यान रहे कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे।घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से कई नई बातें सीखने को मिलेंगी। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा

कर्क | Cancer

आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इसलिए व्यस्तता पूर्ण दिन व्यतीत होगा। ध्यान रखें कि भावुकता में बहकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि आज कोई नया कार्य शुरू ही ना करें।वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कुछ पुराने संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे।

सिंह | Leo

आज दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की भी जरूरत है। किसी व्यक्ति की वजह से कुछ बनते हुए कार्यों में विघ्न भी पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आपका अहम और गुस्सा भी आपके कार्य खराब कर देगा।कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव बना रहेगा।

कन्या | Virgo

आज की स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। अपने ईगो गुस्से पर नियंत्रण रखें।आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। साथ ही किसी रुके हुए कार्य में भी गति आएगी।

आज का राशिफल सोमवार, 22 अगस्त 2022 चंद्र राशि के अनुसार

तुला | Libra

आज समय कोई भी यात्रा करना व्यर्थ रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह ना रहे।व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परंतु अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। आतंकी (IS) का गिरफ्तार ,रसत्ताधारी दल के बड़े नेता निशाने पर थे

वृश्चिक | Scorpio

आज गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करना जरूरी है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें, इंक्वायरी आदि हो सकती हैं।स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।पेट दर्द और कब्जियत की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें।

धनु | Sagittarius

आज रिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। कोई मनोरंजक का प्रोग्राम बनाने से संबंधों में मधुरता आएगी।अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें।

आज का राशिफल सोमवार, 22 अगस्त 2022 चंद्र राशि के अनुसार

मकर | Capricorn

आज गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों का अपने पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा।नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास आने से आपके लिए नुकसानदायक स्थिति भी बन जाती है। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाएं। फिजूलखर्ची से परहेज करें तथा बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक दायित्व पर भी ध्यान दें।परिवार जनों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में उचित समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।                  NCERT Recruitment 2022 – 40 सलाहकार, वैज्ञानिक पदों पर आवेदन करें

कुंभ | Aquarius

आज जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। इस की वजह से उनके कैरियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख शांति पर भी पड़ेगा।निजी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएंगी। विद्यार्थियों को मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।

मीन | Pisces

आज दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी रहेंगी। धैर्य और संयम से काम ले। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। इसलिए किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन संबंधी कार्य ध्यान रखें कि किसी प्रकार की फाइल वर्क में गलती हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments