आज का राशिफल रविवार, 21 अगस्त 2022 अपनी राशि चुनिए

आज का राशिफल रविवार, 21 अगस्त 2022 अपनी राशि चुनिए

मेष | Aries

आज किसी भी परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर चिंता रहेगी। सिर्फ इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वह है गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। इस समय इनकम में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा।व्यवसाय को लेकर कुछ खास योजनाएं बनेंगी और उनका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। हिम्मत बनाए रखें। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी कार्यभार संभालना पड़ सकता है।          किसी के चीथड़े उड़े हुए देखकर कलेजा दहल जाता है विदेशों से लाशें भारत लाती हूं

वृष | Taurus

आज विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से कुछ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक गतिविधियां मध्यम पड़ने की वजह से चिंता रह सकती है। परंतु यह तात्कालिक है इसलिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक बनी रहे।निजी वजहों से अभी तक जो व्यवसायिक गतिविधियों में कमी आई थी, अब उनमें सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। आपको उचित समाधान मिल सकता है।

मिथुन | Gemini

आज खास वस्तुओं की संभाल खुद ही करें।घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाए समझदारी से काम ले। बच्चों पर ज्यादा अंकुश ना लगाएं, तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। ध्यान रहे कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे।घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से मुलाकात होने से कई नई बातें सीखने को मिलेंगी। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

आज का राशिफल रविवार, 21 अगस्त 2022 अपनी राशि चुनिए

कर्क | Cancer

आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इसलिए व्यस्तता पूर्ण दिन व्यतीत होगा। ध्यान रखें कि भावुकता में बहकर आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर होगा कि आज कोई नया कार्य शुरू ही ना करें।वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में कुछ पुराने संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। और वह तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे।

सिंह | Leo

दिन की शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी।दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की भी जरूरत है। किसी व्यक्ति की वजह से कुछ बनते हुए कार्यों में विघ्न भी पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आपका अहम और गुस्सा भी आपके कार्य खराब कर देगा।

कन्या | Virgo

कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। संतान को भी कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। साथ ही किसी रुके हुए कार्य में भी गति आएगी।स्थिति बेहतर होने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। अपने ईगो गुस्से पर नियंत्रण रखें।

तुला | Libra

समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। घर में व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिला होगा। काफी समय बाद सब के मिलने से तनावमुक्त और आनंदित महसूस करेंगे।समय कोई भी यात्रा करना व्यर्थ रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह ना रहे।

आज का राशिफल रविवार, 21 अगस्त 2022 अपनी राशि चुनिए

वृश्चिक | Scorpio

स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो आज गतिविधियां शुरू कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। बच्चों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा।गुस्से और आवेश जैसी परिस्थितियों से दूर रहे।ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को और अधिक बेहतर बनाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मजबूत आएगी। इस समय ना तो किसी को पैसा उधार दे और ना ही कोई वादा करें।

धनु | Sagittarius

पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।किसी भी तरह की यात्रा ना करें क्योंकि सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

मकर | Capricorn

सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, इनसे आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों का अपने पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा।नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास आने से आपके लिए नुकसानदायक स्थिति भी बन जाती है।व्यवसायिक कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। कार्यस्थल के ही किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है।

कुंभ | Aquarius

जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय ना ले। इस की वजह से उनके कैरियर में व्यवधान आ सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख शांति पर भी पड़ेगा।व्यवसायिक कार्यप्रणाली कुछ मध्यम रहेगी। इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। मशीनरी, कारखाने जैसे व्यवसाय में लाभ दायक अनुबंध मिल सकते हैं।

                     मीन | Pisces

आज फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगेदिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी रहेंगी। धैर्य और संयम से काम ले। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा।

Delhi Police Driver Recruitment 2022 | दिल्ली पुलिस ड्राइवर 1400 पदों पर भर्ती