आज का राशिफल रविवार, 10 जुलाई 2022

 

आज का राशिफल रविवार, 10 जुलाई 2022
आज का राशिफल

मेष | Aries

आज का राशिफल : यह समय समझदारी और सावधानी से काम लेने का है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें। आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।
घर का माहौल सुखद रहेगा। परंतु घर में अधिक हस्तक्षेप तथा रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है।बच्चों को मार्गदर्शन से समस्या का समाधान मिल सकता है। निवेश के लिए समय बहुत अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।

वृष | Taurus

आज का राशिफल : मित्रों तथा संबंधियों के साथ संपर्क में रहें। परंतु दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता व आत्मबल पर विश्वास रखकर आगे बढ़े। किसी संबंधी की समस्या में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती हैं।कार्यस्थल पर आपका प्रभुत्व रहेगा। कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से कार्य सुचारू रूप से होते जाएंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान दें। ज्यादा काम की वजह से ऑफिस का काम घर पर भी करना पड़ेगा।

वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।

मिथुन | Gemini

आज का राशिफल : वरिष्ठ लोगों के अनुभवों को जरूर आत्मसात करें। कोई रुका हुआ खास कार्य आज संपन्न हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे।अनावश्यक खर्चे आएंगे जिन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। इसलिए धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। युवाओं को अपने करियर और भविष्य संबंधी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए कोशिश की जरूरत हैं। व्यवसायिक नजरिये से समय बहुत अच्छा चल रहा है।

इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं को रूप देने की भी कोशिश कामयाब रहेगी। कोर्ट केस संबंधी मामलों में ज्यादा ना उलझे।

भारत में दावत ए इस्लामी एक बड़े खतरे के रूप में सामने आई

कर्क | Cancer

आज का राशिफल : दिनचर्या रखने से गतिविधियों में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने संबंधी प्रयास सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति और तीखी नजर रखना जरूरी है। ध्यान रखें कोई करीबी व्यक्ति ही कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा कर सकता है। पिता समान व्यक्ति की मदद और सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

खांसी, जुकाम व बुखार की समस्या परेशान कर सकती है। वर्तमान मौसम के बदलाव से अपना बचाव अवश्य रखें।

सिंह | Leo

आज का राशिफल : यात्रा करना परेशानी का कारण बनेगा। किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रह सकती हैं। परंतु तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें।स समय काम करने के तरीकों में कुछ बदलाव की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों की मदद काफी हद तक व्यवस्था को उचित रखेगा।लोगों से मिल रही मदद के कारण आप खुद को कमजोर समझने की गलती न करें। आप में परिस्थिति को बदलने की पूरी क्षमता है।

अपने विश्वास को जगाए रखें और परिस्थिति का डटकर सामना करें। परिणामों की चिंता न करें।

 

कन्या | Virgo

आज का राशिफल : परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आप फिर आत्मविश्वास और ऊर्जा से अपने कामों में लग जाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। इनकम के नए सोर्स भी बनेंगे।किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाएं शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने से घबराए नहीं।वर्तमान की बातों को नजरअंदाज करके भविष्य से जुड़े विचारों में न खोएं।

किसी व्यक्ति की बातों की वजह से मानसिक तकलीफ होगी, लेकिन खुद की गलती को समझना आवश्यक होगा। अपने किसी भी काम से किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का खास ध्यान रखें।

तुला | Libra

आज का राशिफल : जीवनशैली को और अधिक उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं।किसी खास व्यक्ति के साथ कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है जिसका असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम ले, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है।

वृश्चिक | Scorpio

आज का राशिफल : दिन की शुरुआत में काम की अधिकता की वजह से बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। इस मेहनत का मनचाहा नतीजा मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी।पैसे के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।घर का माहौल सुखद व शांतिपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंग में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।

 

आज का राशिफल रविवार, 10 जुलाई 2022
आज का राशिफल

धनु | Sagittarius

आज का राशिफल : नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी,तथा खुशनुमा समय व्यतीत होगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें।तो अपने सामर्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा होने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है।किसी के साथ शेयर करने से परहेज करें।

अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके बिजनेस में फायदेमंद रहेगा। आपको अच्छे आर्डर व अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं।इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता हैै। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।

मकर | Capricorn

आज का राशिफल : आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहे। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास और घमंड आपको लक्ष्य से भटका सकता है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। युवाओं को अपने कैरियर पर ध्यान देने की जरूरत है।लगभग ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे।

आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटाले, अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।

कुंभ | Aquarius

आज का राशिफल : समय समाज सेवी संस्था अथवा किसी धार्मिक स्थल पर जरूर दें। जिसे आपको आत्मिक शांति भी मिलेगी और मान सम्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। और आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगे।

इस समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार करने की वजह से तनाव रहेगा। घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच भी संबंधों में मधुरता रहेगी।

मीन | Pisces

आज का राशिफल : जीवन शैली को और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयत्नशील रहें। इससे अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।नजदीकी संबंधी के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से आत्म बल में कमी आ सकती है। घबराने की बजाए अपनी मेहनत बढ़ाना ज्यादा उचित है।

सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें।

सीईएन-01/2018 के अंतगᭅत सहायक लोको पायलट, कोᳯट सं.01 के पद के िलए अितᳯरᲦ पैनल