सोना एक माह के निचले स्तर पर,मजबूती के बाद बड़ी गिरावट

घरेलू बाजार में 1.50 लाख रुपये के पास आया गोल्ड का रेट
घरेलू बाजार में 1.50 लाख रुपये के पास आया गोल्ड का रेट

वैश्विक बाजार में बुधवार को 95 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचे कच्चे तेल ने दुनिया में महंगाई का नया खतरा पैदा कर दिया है। नतीजा यह हुआ कि निवेशकों ने सुरक्षित ठिकाने के तौर पर सोने के बजाय अमेरिकी डॉलर का रुख किया। इससे सोने की चमक फीकी पड़ी और कीमतें एक माह के निचले स्तर पर पहुंच गईं। घरेलू बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना लगातार सातवें सत्र में टूटा। अक्तूबर डिलीवरी वाला सोना 1,559 रुपये गिरकर 1,49,665 रुपये पर पहुंच गया। 5 अगस्त को यह 1,48,650 रुपये था। हफ्ते भर में सोने में 9 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

कमजोर मांग से डिस्काउंट तीन महीने में अधिक बढ़ा

घरेलू बाजार में 1.50 लाख रुपये के पास आया गोल्ड का रेट
घरेलू बाजार में 1.50 लाख रुपये के पास आया गोल्ड का रेट

वैश्विक बाजार न्यूयॉर्क कॉमेक्स पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स लगातार चौथे दिन फिसलकर 4,329.20 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गया। हाजिर सोना 0.6 फीसदी टूटकर 4,302.20 डॉलर प्रति औंस रहा, जो 7 अगस्त के बाद. का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के सख्त बयानों के बाद बाजार 16 सितंबर की बैठक में व्याज दर में बढ़ोतरी की 68 फीसदी संभावना मानकर चल रहा है। इन सबने सोने की चमक छीन ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *