नोएडा एयरपोर्ट से गाजियाबाद, मेरठ और पलवल की सीधी कनेक्टिविटी

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का ड्रोन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का ड्रोन

दिवाली से पहले खुलेगा यमुना एक्सप्रेसवे पर बन रहा जगनपुर अफजलपुर इंटरचेंज यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा जगनपुर अफजलपुर इंटरचेंज पर वाहनों की आवाजाही दिवाली से पहले शुरू हो जाएगी।अधिकारियों के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 15 अक्तूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद जरूरी टेस्टिंग और ट्रायल के बाद इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे मेरठ, गाजियाबाद, फरीदाबाद और पलवल से ईपीई के माध्यम से आने वाले वाहन सीधे नोएडा एयरपोर्ट तक जा सकेंगे।

रैंप के निर्माण पूरा होने के बाद अब रिटेनिंग वॉल के सुधार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का ड्रोन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का ड्रोन

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को लिंक करने वाले इस इंटरचेंज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके निर्माण की अपडेट फोटो साझा की हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत होने पर आंशिक रूप से भी इसे शुरू  किया जा सकता है। इसके शुरू होने से एनसीआर के शहरों से एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा साथ ही यमुना सिटी में भी आवाजाही इससे बेहतर होगी। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अंतिम चरण में अब फिनिशिंग और सुरक्षा से जुड़े काम होने हैं। एक लूप में अभी मिट्टी का काम पूरा हो गया है जिस पर अब पीक्यूसी होनी है। इसके बाद बिटुमिन की टॉप लेयर बिछाने का काम पूरा किया जाएगा।  लैंडस्केपिंग के काम भी 15 अक्तूबर तक करा लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *