आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास की रफ्तार धीमी करने की अपील

 

दक्षिण कोरिया कोस्पी इंडेक्स भी 3.2% टूटादक्षिण कोरिया कोस्पी इंडेक्स भी 3.2% टूट

एंथ्रोपिक और ओपनएआई जैसी प्रमुख लैब्स की ओर से एआई के विकास की रफ्तार धीमी करने और सुरक्षा उपायों को कड़ा करने की अपील के बाद सोमवार को वैश्विक बाजारों में एआई से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि इस तकनीक का अनियंत्रित और तीव्र विकास इंसानों के लिए अस्तित्व का संकट पैदा कर सकता है। इसका सबसे बड़ा असर जापानी दिग्गज सॉफ्टबैंक पर पड़ा है, जिसके शेयर एशियाई बाजारों में 10% से अधिक टूट गए। फोर्ब्स के मुताबिक, इस उथल-पुथल के कारण, कंपनी को लगभग 8 अरब डॉलर (करीब 766 अरब रुपये) गंवाने पड़े।अमेरिकी बाजारों के वायदा (फ्यूचर्स) कारोबार में सोमवार सुबह सुस्ती देखी गई, जिसमें टेक-आधारित नैस्डैक फ्यूचर्स इंडेक्स में 1.6 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। दिग्गज एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के शेयर प्री-मार्केट में 2.13 फीसदी गिरकर 213.84 टोक्यो में कारोबार में | ओपनएआई में 13% हिस्सेदारी रखने वाली सॉफ्टबैंक के टोक्यो में सूचीबद्ध शेयरों में 13 से अधिक की भारी गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, कारोबार समाप्त होने पर यह 10.7% से अधिक के नुकसान के साथ लगभग . 37.80 डॉलर पर बंद हुआ।

निर्माता माइक्रोन के शेयरों में 5% की गिरावट दर्ज हुई।

 

दक्षिण कोरिया कोस्पी इंडेक्स भी 3.2% टूटा
दक्षिण कोरिया कोस्पी इंडेक्स भी 3.2% टूटा

दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स भी 3.2 प्रतिशत से अधिक टूटा, जहां मेमोरी चिप निर्माता कंपनी सैमसंग के शेयरों में 4 फीसदी और एसके हाइनिक्स में 6.3 फीसदी की गिरावट आई। यूरोप में चिप बनाने वाली मशीनें तैयार करने वाली दिग्गज डच सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल के शेयरों में 4.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। क्यों गिरा बाजार : बाजार में इस भूचाल की मुख्य वजह उद्योग के दिग्गजों के वे बयान हैं, जिनमे सीईओ सोन की संपत्ति घटी, अंबानी और अदाणी के बाद चौथे सबसे अमीर एशियाई फोर्ब्स के अनुमानों के मुताबिक, सोमवार की बिकवाली के कारण सॉफ्टबैंक ग्रुप के अरबपति संस्थापक और सीईओ मासायोशी सोन की कुल संपत्ति 8 अरब डॉलर से अधिक घटकर 72.5 अरब डॉलर रह गई। इस गिरावट के बाद सोन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 27वें से खिसककर 29वें स्थान पर आ गए हैं। वे अब भारत के मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और बाइटडांस के संस्थापक व सीईओ झांग यिमिंग के बाद सूची में चौथे सबसे अमीर एशियाई, व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *