गुरुद्वारा बंगला साहिब में घुसकर नारेबाजी करने के मामले पर केस दर्ज

डीएसजीएमसी अध्यक्ष कालका ने केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ
डीएसजीएमसी अध्यक्ष कालका ने केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ

गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में राजनीतिक प्रदर्शन और नारेबाजी को लेकर, विवाद गहरा गया है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) की ओर से पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार को दी गई शिकायत के बाद संसद मार्ग थाना पुलिस ने सोमवार को आप नेताओं के खिलाफ गुरुद्वारा परिसर में जबरन घुसने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। समिति अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं पर गुरुद्वारे की मर्यादा भंग करने व राजनीतिक – लाभ उठाने का गंभीर आरोप लगाया था। कालका की शिकायत के अनुसार, आप से जुड़े कार्यकर्ता एक सुनियोजित रणनीति के तहत गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में दाखिल हुए और प्रदर्शन शुरू किया। किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को पवित्र गुरुद्वारा परिसर को राजनीतिक टकराव या प्रचार का मंच बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस घटना से सिख संगत की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

 

प्रबंधन व सेवादारों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा।

 

डीएसजीएमसी अध्यक्ष कालका ने केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ
डीएसजीएमसी अध्यक्ष कालका ने केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ

शिकायत में आरोप लगाया गया कि अरविंद केजरीवाल ने भी सार्वजनिक रूप से इस भ्रामक नैरेटिव को आगे बढ़ाया। समिति को अंदेशा है कि यह पूरा घटनाक्रम गुरुद्वारा प्रबंधन की छवि खराब करने और राजनीतिक फायदा उठाने की साजिश का हिस्सा हो सकता है। समिति ने पुलिस से अनुरोध किया कि. सभी प्रासंगिक वीडियो फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को तुरंत सुरक्षित किया जाए। समिति का कहना है कि निष्पक्ष जांच के जरिये ही यह साफ हो पाएगा कि प्रदर्शनकारियों को किसने संगठित किया और किसके इशारे पर यह प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *