न्यू नोएडा के दो चरणों के लिए एक साथ होगा जमीन अधिग्रहण

दादरी से बुलंदशहर के खुर्जा तक 80 गांवों में चार चरण में बसेगा नया शहर
दादरी से बुलंदशहर के खुर्जा तक 80 गांवों में चार चरण में बसेगा नया शहर

दादरी से खुर्जा तक 80 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) के प्रस्ताव को जमीन पर उतारे जाने में अब तेजी दिखेगी।नोएडा प्राधिकरण की तैयारी यह है कि न्यू नोएडा के दो चरण की जमीन का एक साथ अधिग्रहण किया जाए। इसमें देरी हो गई है। इसके साथ ही एक चरण की जमीन से अवस्थापना सुविधाओं के पूरे नेटवर्क को स्थापित करने में चुनौती आएगी। इसलिए दो चरण का अधिग्रहण एक साथ शुरू करने की तैयार है। यह प्रस्ताव नोएडा प्राधिकरण 5 सितंबर को बोर्ड बैठक बोर्ड में रखेगा। न्यू नोएडा में यमुना प्राधिकरण के बराबर मुआवजा दिया

 

मास्टर प्लान में पहला चरण 2027 तक पूरा करना प्रस्तावित

दादरी से बुलंदशहर के खुर्जा तक 80 गांवों में चार चरण में बसेगा नया शहर
दादरी से बुलंदशहर के खुर्जा तक 80 गांवों में चार चरण में बसेगा नया शहर

वहीं यमुना की तरह 7 प्रतिशत का प्लॉट भी दिया जाना होगा। नोएडा में अभी किसानों से ली जाने वाली जमीन के सापेक्ष 5 प्रतिशत का ही प्लॉट दिया जाता है। इसलिए 7 प्रतिशत का प्लॉट व मुआवजे से जुड़ा प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा। न्यू नोएडा के मास्टर प्लान-2041 को यूपी कैबिनेट ने 18 अक्तूबर 2024 को मंजूरी दी थी। प्राधिकरण मौके पर अस्थाई दफ्तर की जमीन देखा चुका है। मास्टर प्लान के मुताबिक न्यू नोएडा को चार चरण में बसेगा। पहले चरण में 3,165 हेक्टेयर, दूसरे चरण में 3,798, तीसरे चरण में 5,908, मास्टर प्लान-2041 के तहत मिली थी मंजूरी चौथे चरण में 8,230 हेक्टेयर जमीन शामिल है। पहला चरण 2027 में पूरा करना था। वहीं चौथा चरण 2041 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *