सोनिया गांधी की पुस्तक में तथ्य गलत पेश करने का आरोप

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर सिखों में नाराजगी है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों के नेतृत्व में सिखों ने पुस्तक की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। उनका कहना था कि पुस्तक में तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है।कमेटी के सदस्यों, 1984 के सिख विरोधी दंगे के पीड़ित परिवारों के सदस्यों और अन्य सिखों ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित ‘सच की दीवार’ के पास रोष जताया। कालका ने कहा कि 1984 के सिख नरसंहार के 42 वर्ष बाद भी गांधी परिवार झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहा है। उनके अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने नरसंहार को सही ठहराते हुए कहा था
मां को सच बताने का पूरा अधिकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और आरएसएस ने लंबे समय तक सोनिया गांधी के बारे में झूठी कहानियां गढ़ीं और फैलाईं। अब सोनिया अपनी कहानी बता रही हैं और उन्हें सच सामने रखने का पूरा अधिकार है। प्रियंका अपनी मां की किताब ए जर्नी आफ लव’ पर भाजपा की प्रतिक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं। प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा के नेता उनकी मां की किताब पढ़ रहे हैं। कि उन्होंने 1975 के आपातकाल को सही ठहराने, 1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी को क्लीन चिट देने की कोशिश की है।
