Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2025
  • February
  • 28
  • लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से Aatmanirbhar Bharat के लक्ष्य के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया
  • देश & विदेश की खबरें

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से Aatmanirbhar Bharat के लक्ष्य के प्रति समर्पित होने का आह्वान किया

समाधान वाणी February 28, 2025

Aatmanirbhar Bharat : विकसित देशों की ओर देखने के बजाय, हमारे युवाओं को 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

Headline List

Toggle
  • Aatmanirbhar Bharat
    • भारती विद्यापीठ के सफल छात्रों को पुरस्कार

Aatmanirbhar Bharat

लोकसभा अध्यक्ष: शिक्षा की सफलता समाज के गरीब, हाशिए पर पड़े और अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में निहित है। लोकतंत्र के रूप में भारत की सफल यात्रा दुनिया के लिए प्रेरणा है: लोकसभा अध्यक्ष ,लोकसभा अध्यक्ष ने पुणे के भारती विद्यापीठ के छात्रों को संबोधित किया

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज युवाओं से रोजगार के अवसर पैदा करके आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के प्रति समर्पित होने का आग्रह किया।

उन्होंने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुसंधान और नवाचार में अग्रणी बनने का आह्वान किया और इस बात पर बल दिया कि नए भारत में विभिन्न क्षेत्रों में काफी संभावनाएं और अपार अवसर हैं।

Aatmanirbhar Bharat
Aatmanirbhar Bharat

ये टिप्पणियां श्री बिरला ने उस समय कीं जब वे पुणे में भारती विद्यापीठ के 26वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाषण दे रहे थे। यह देखते हुए कि भारतीय युवा पहले से ही अपने ज्ञान, क्षमताओं और बुद्धिमता से दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं, उन्होंने उल्लेख किया कि विकसित देशों की समृद्धि भी उन देशों में भारतीय युवाओं के योगदान का परिणाम है।

यह कहते हुए कि नया भारत नए अवसरों के साथ समृद्धि के पथ पर अग्रसर है, श्री बिरला ने कहा कि भारत के युवाओं को अपने भविष्य के लिए विकसित देशों की ओर देखने के बजाय, अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने पर केंद्रित करना चाहिए।

भारती विद्यापीठ के सफल छात्रों को पुरस्कार

यह उल्लेख करते हुए कि भारतीय युवाओं में वैश्विक चुनौतियों का समाधान प्रदान करने की शक्ति है उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और देश की समृद्धि में सक्रिय भागीदार बनने का आह्वान किया।

Aatmanirbhar Bharat
Aatmanirbhar Bharat

उन्होंने कहा कि शिक्षा का लाभ तभी सफल माना जाएगा जब इससे गरीबों, हाशिए पर पड़े लोगों और समाज के अंतिम व्यक्ति का जीवन बेहतर होगा। श्री बिरला ने पिछले 75 वर्षों में भारत की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया लोकतंत्र के रूप में भारत की सफलता से सीख सकती है।

उन्होंने कहा कि दुनिया अन्य देशों में लोकतांत्रिक भावना को बढ़ावा देने के लिए भारत की ओर देख रही है। महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए श्री बिरला ने कहा कि महाराष्ट्र कई संघर्षों और सामाजिक और आध्यात्मिक क्रांति की भूमि है।

यह भी पढ़ें:Anti-ship missile का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया

उन्होंने वीर शिवाजी, ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का जिक्र करते हुए कहा कि इन लोगों का भारत के इतिहास के निर्माण में बड़ा प्रभाव था और भविष्य में भी वे हमारी प्रेरणा बने रहेंगे।

>>>Visit: Samadhanvani

श्री बिरला ने इस अवसर पर भारती विद्यापीठ के सफल छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने 27 फरवरी, 2025 को पुणे में भारती विद्यापीठ के 26वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया।

Aatmanirbhar Bharat
Aatmanirbhar Bharat

Continue Reading

Previous: Corrupt Tehsildar:क्या सचमुच तहसीलदार ही हैं या खच्चर?
Next: National Science Day 2025:प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी

Related Stories

Untitled design - 2026-04-16T055100.690
  • देश & विदेश की खबरें

American नौसेना सुरक्षा कमान की हालिया रिपोर्ट

समाधान वाणी April 16, 2026
Untitled design - 2026-04-15T090111.070
  • देश & विदेश की खबरें

Justice के साथ विकास समेत अपनी मिश्रित विरासत छोड़ गए सुशासन बाबू

समाधान वाणी April 15, 2026
Untitled design - 2026-04-13T135738.717
  • देश & विदेश की खबरें

Arunachal Pradesh is China’s attempt to change the names of places in a cunning move.

समाधान वाणी April 13, 2026

Recent Posts

  • Aligarh में पेयजल आपूर्ति मजबूत हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पानी
  • Outsourcing एजेंसी/संविदाकार न्यूनतम वेतन, बैंक भुगतान एवं श्रमिक हितों का रखें विशेष ध्यान
  • District में वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की दी जानकारी
  • CBSE 10th : मई में दूसरी परीक्षा में 3 विषयों के अंक सुधारने का मौका
  • American नौसेना सुरक्षा कमान की हालिया रिपोर्ट
  • Aligarh में पेयजल आपूर्ति मजबूत हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पानी
  • Outsourcing एजेंसी/संविदाकार न्यूनतम वेतन, बैंक भुगतान एवं श्रमिक हितों का रखें विशेष ध्यान
  • District में वेतन वृद्धि एवं उनके हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की दी जानकारी
  • CBSE 10th : मई में दूसरी परीक्षा में 3 विषयों के अंक सुधारने का मौका
  • American नौसेना सुरक्षा कमान की हालिया रिपोर्ट
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.