Skip to content
समाधानवाणी

समाधानवाणी

Primary Menu
  • Home
  • देश & विदेश की खबरें
  • व्यापार की खबरें
  • स्पोर्ट्स की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • मनोरंजन
  • राजनीति की खबरें
  • ऑटोमोबाइल
  • सरकारी योजना
  • नौकरी
  • Home
  • 2025
  • April
  • 16
  • Ambedkar Jayanti : ग्रामीण विकास समिति सोरखा कमेटी ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई
  • देश & विदेश की खबरें

Ambedkar Jayanti : ग्रामीण विकास समिति सोरखा कमेटी ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई

समाधान वाणी April 16, 2025

Headline List

Toggle
  • Ambedkar Jayanti
    • जाति का विनाश
    • अध्यक्ष गोविंद सिंह ने क्या कहा?

Ambedkar Jayanti

नोएडा, भारत रत्न से सम्मानित महान समाज सुधारक व भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब Ambedkar Jayanti ग्रामीण विकास समिति सोखा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने समिति के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह,

संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सोरखा कॉलोनी सेक्टर- 115, नोएडा पर केक काटकर और उनके चित्र पर फूल माला/पुष्प अर्पित कर हर्सोल्लास के साथ मनाई।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास समिति के संयोजक व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज ज्ञान, संघर्ष और समता के प्रतीक, भारतीय संविधान के निर्माता,

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम उन्हें केवल श्रद्धांजलि नहीं देते, बल्कि उनके विचारों को फिर से जीवित करने का संकल्प भी लेते हैं।

Ambedkar Jayanti
Ambedkar Jayanti

जाति का विनाश

Ambedkar Jayanti : डॉ. अंबेडकर को केवल दलितों के नेता कहना उनके विराट योगदान को सीमित करना होगा। वे जाति व्यवस्था के खात्मे के लिए सबसे मुखर और वैचारिक योद्धा थे।

“जाति का विनाश” जैसी पुस्तक में उन्होंने जाति के ढांचे को जड़ से उखाड़ फेंकने की आवश्यकता बताई, और ये भी स्पष्ट किया कि यह केवल सामाजिक सुधार की बात नहीं, बल्कि लोकतंत्र और इंसानियत की नींव को सशक्त करने का सवाल है।

उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी निर्णायक लड़ाई लड़ी। हिंदू कोड बिल के ज़रिए उन्होंने महिलाओं को संपत्ति, विवाह, और उत्तराधिकार जैसे अधिकार दिलवाने की कोशिश की, जो उस समय के लिए बेहद क्रांतिकारी कदम था।

Ambedkar Jayanti
Ambedkar Jayanti

श्रमिकों के लिए बनाई गई नीतियाँ, न्यूनतम वेतन, काम के घंटे सीमित करना, मातृत्व अवकाश – ये सब डॉ. अंबेडकर के ही प्रयासों का नतीजा हैं। वे भारत के पहले श्रम मंत्री थे और उनकी नीतियाँ आज भी करोड़ों मजदूरों की रीढ़ बनी हुई हैं।

उनकी वैचारिक यात्रा में रमाबाई और साविता अंबेडकर जैसे मजबूत स्तंभ भी रहे। साविता अंबेडकर, एक ब्राह्मण परिवार से थीं,

अध्यक्ष गोविंद सिंह ने क्या कहा?

लेकिन उन्होंने डॉ. अंबेडकर के साथ मिलकर बौद्ध धर्म को अपनाया और उनके जीवन के अंतिम वर्षों में उनकी चिकित्सा व भावनात्मक देखभाल की। यह दिखाता है कि अंबेडकर का जीवन जाति और लिंग दोनों के विरुद्ध खड़े संघर्षों से गूंथा हुआ था।

यह भी पढ़ें:Gold and Silver Price Update: गिरे सोना और चांदी के भाव, जानिए सोना और चांदी की कीमत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता समानता और भाईचारे का हमें जो मंत्र बाबा साहब ने दिया आज के हालात में उसे पर और ज्यादा काम करने की जरूरत है।

कार्यक्रम को सोरखा कमेटी के कार्यकर्ता धर्मवीर सोलंकी, लखन सिंह, राजू, पप्पू, प्रेमपाल, रविंद्र, गुड्डू लाल, राजकुमार, जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष रेखा चौहान,

>>>Visit: Samadhanvani

कोषाध्यक्ष गुड़िया देवी, सचिव किरण देवी आदि ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने संबोधन में बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने की लड़ाई को जारी रखने की बात कही।

Ambedkar Jayanti
Ambedkar Jayanti

कार्यक्रम में दलित, शोषित, पीड़ितों व मजदूरों के हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए स्थानीय लोगों ने समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा को फूल माला पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

हरगोविंद सिंह
अध्यक्ष
ग्रामीण विकास समिति

Continue Reading

Previous: Hajj pilgrimage: सरकार मुसलमानों की हज यात्रा को उच्च प्राथमिकता देती है
Next: CCI Competition Commission of India: अलाट टेक्नोलॉजीज और टीकेई ग्रुप द्वारा संयुक्त उद्यम के गठन को मंजूरी दी

Related Stories

Untitled design - 2026-04-23T074904.962
  • देश & विदेश की खबरें

India-जर्मनी के बीच रक्षा औद्योगिक रोडमैप पर मुहर

समाधान वाणी April 23, 2026
Untitled design - 2026-04-20T110834.879
  • देश & विदेश की खबरें

Devotees की ऐतिहासिक यात्रा सोमनाथ हुई रवाना आस्था के उत्सव में डूबा खेरेश्वर धाम

समाधान वाणी April 20, 2026
Untitled design - 2026-04-16T055100.690
  • देश & विदेश की खबरें

American नौसेना सुरक्षा कमान की हालिया रिपोर्ट

समाधान वाणी April 16, 2026

Recent Posts

  • Public दर्शन के बाद डीएम का सख्त रुख
  • Workers दिवस के अवसर पर जनपद में लगेगा श्रमिकों हेतु विशेष मेगा कैंप
  • Business समझौते से न्यूजीलैंड में 70 फीसदी
  • Nepal में चीन के साथ हुए समझौतों की जांच शुरू
  • Noida में न्यायिक आदेशों की अवहेलना पर गंभीर सवाल? : डॉ वी के सिंह
  • Public दर्शन के बाद डीएम का सख्त रुख
  • Workers दिवस के अवसर पर जनपद में लगेगा श्रमिकों हेतु विशेष मेगा कैंप
  • Business समझौते से न्यूजीलैंड में 70 फीसदी
  • Nepal में चीन के साथ हुए समझौतों की जांच शुरू
  • Noida में न्यायिक आदेशों की अवहेलना पर गंभीर सवाल? : डॉ वी के सिंह
  • व्यापार की खबरें
  • स्वास्थ्य की खबरें
  • शिक्षा की खबरें
  • सरकारी योजना
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.